{"_id":"68ab7b86f0190faaa30fb4db","slug":"gorakhpur-news-husband-arrested-in-the-case-of-death-of-newly-married-woman-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1047728-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नव विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नव विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना पुलिस ने जंगल नाकिन गांव निवासी नव विवाहिता संध्या (23) की मौत के मामले में पति अवनीश गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
खोराबार क्षेत्र के नौवा अव्वल निवासी महेंद्र गुप्ता की बेटी संध्या गुप्ता की शादी बीते 8 मई को जंगल नाकिन छोटका टोला निवासी अवनीश गुप्ता से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दंपती के बीच संबंध ठीक नहीं थे। इस वजह से संध्या मायके में रहने लगी थी। शुक्रवार को महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत के बाद अवनीश पत्नी संध्या को घर ले गया। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने संध्या की मां की तहरीर पर पति अवनीश, ससुर ओमप्रकाश, सास सुमित्रा और ननदें गुड़िया व मनीषा के खिलाफ दहेज हत्या की केस दर्ज कराया। गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।