फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hostel inmates beat up inspector-constable after bike collision, case registered in Gorakhpur

Gorakhpur News: और जब छात्रावासियों ने दरोगा-सिपाही को ही पीट दिया, जानिए क्यों हुई ये घटना- केस दर्ज

Mon, 06 May 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Hostel inmates beat up inspector-constable after bike collision, case registered in Gorakhpur
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

गोरखपुर विश्वविद्यालय के रामप्रताप शुक्ल छात्रावास के सामने रविवार की दोपहर में बिना वर्दी जा रहे दरोगा की बाइक, एक छात्रावासी की बाइक से टकरा गई। इससे उग्र हुए छात्रावासियों ने दरोगा की पिटाई कर दी। उधर से गुजर रहे एक सिपाही ने दरोगा को बचाने की कोशिश की तो छात्रावासियों ने उसे भी पीट दिया। पुलिस के पहुंचने पर वे फरार हो गए।

विज्ञापन


कैंट पुलिस, दरोगा की तहरीर पर छह नामजद समेत अज्ञात पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस, दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सर्विलांस में तैनात दरोगा छोटेलाल राय रविवार दोपहर करीब एक बजे मोहद्दीपुर की तरफ से शहर की तरफ जा रहे थे। स्वर्गीय रामप्रताप शुक्ल छात्रावास के सामने उनकी बाइक एक छात्रावासी की बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद छात्रावास से छात्र बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दरोगा से दुर्व्यवहार करने लगे। दरोगा के विरोध करने पर वे हमलावर हो गए। उन्होंने दरोगा की पिटाई कर दी। दरोगा के कपड़े फट गए। शरीर पर कई जगह चोटें आईं। इसी बीच एक सिपाही आशुतोष तिवारी पहुंचा तो उसे भी पीट दिया।

विवाद की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर वे फरार हो गए। कैंट पुलिस दरोगा का इलाज कराने के बाद हमलावर छात्रों की तलाश में जुट गई। उधर, कैंट पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर छह नामजद समेत अन्य अज्ञात पर जानलेवा हमला, मारपीट, सरकारी कर्मचारी से दुर्व्यवहार समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


दरोगा की पिटाई के बाद छात्रावास में हड़कंप
दरअसल, बाइक की टक्कर के बाद छात्रावासी सादे कपड़े में मौजूद दरोगा को पहचान नहीं सके। साथी की बाइक की ठोकर के बाद वे उग्र हो गए। बाद में जब उनको पीड़ित के दरोगा होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। विवाद में शामिल छात्र छात्रावास छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed