{"_id":"67b78af73a0d3d3f2a05c4c7","slug":"gorakhpur-news-hookah-bar-was-running-under-the-cover-of-restaurant-operator-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-847054-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेस्टोरेंट की आड़ में चला रहा था हुक्का बार, संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेस्टोरेंट की आड़ में चला रहा था हुक्का बार, संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के दीवान बाजार में स्थित मंचिस रेस्टोरेंट में पुलिस ने मारा छापा
दो हुक्के और 14 तरह के फ्लेवरयुक्त तंबाकू के पैकेट मिले
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के दीवान बाजार में एक रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। बुधवार रात एएसपी बसंत कुमार ने टीम के साथ मंचिस रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान वहां हुक्का पी रहे युवक-युवतियां भागने लगे। पुलिस ने दीवान बाजार निवासी संचालक वरुण अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। रेस्टोरेंट से दो हुक्का और 14 तरह के फ्लेवरयुक्त तंबाकू के पैकेट मिले। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा में संचालक का चालान किया गया।
कोतवाली सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मौके पर ही संचालक के पिता रविंद्र कुमार अग्रवाल और मां मधु अग्रवाल ने 20-20 हजार रुपये की जमानत राशि भरी। इसके बाद आरोपी वरुण अग्रवाल को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। कोतवाली थाने के अवर निरीक्षक अरविंद कुमार यादव को इस केस की जांच सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि बक्शीपुर चौकी के पास दीवान बाजार में एक रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है। इसके बाद बुधवार को छापा मारा गया। इस दौरान वहां हुक्का पी रहे युवक-युवतियां भाग गए। संचालक ने भी भागने की कोशिश की। उसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट में 350 रुपये में हुक्का पॉट में नशे का फ्लेवर डालकर परोसा जा रहा था। एक माह से यह सब शुरू हुआ था। धीरे-धीरे पूरे इलाके में यह चर्चित हो गया था। दूर-दूर से युवक-युवतियां यहां हुक्का पीने आ रहे थे। रेस्टोरेंट के ठीक बगल में ही संचालक वरुण अग्रवाल का घर भी है। दिनभर वह रेस्टोरेंट पर ही बैठता था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यहां भी पकड़े जा चुके हैं हुक्का बार
10 जनवरी 2025: शाहपुर पुलिस ने जीनस बॉटल रेस्टोरेंट में छापा मारा था। यहां पर 15 से अधिक युवक और युवती हुक्का पीते पकड़े गए थे। उन्हें चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया था। वहीं हुक्का बार की जांच में ही देह व्यापार का गिरोह भी पकड़ा गया। शाहपुर पुलिस सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड का विमल विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा, रेशमा खान, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। इसके अलावा भी अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस साक्ष्य एकत्रित कर रही है। इसके बाद और भी गिरफ्तारियां होंगी।
16 जनवरी 2025: राजघाट इलाके में मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास एक मकान में चल रहे रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापा मारा था। इस दौरान तीन हुक्का मिला था। रेस्टोरेंट से संचालक तिवारीपुर के घासीकटरा निवासी मो. साकिद को गिरफ्तार किया था।
वर्जन
कहीं भी हुक्का बार चल रहा हो तो इसकी सूचना तत्काल दें, वहां कार्रवाई की जाएगी। हाल फिलहाल में जहां भी हुक्का बार चलते मिले हैं, वहां कार्रवाई की गई है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी