फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Homeguard threatened to kill by showing gun

Gorakhpur News: होमगार्ड ने बंदूक दिखा कर दी जान से मारने की धमकी

Tue, 13 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 13 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Homeguard threatened to kill by showing gun
जमीन के विवाद में पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बांसगांव। बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी क्षेत्र के उनौला खास गांव के निवासी एक होमगार्ड जवान ने जमीन के विवाद में बंदूक लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने घटना का वीडियो बना कर उसे साक्ष्य के तौर पर पुलिस को दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, उनौला खास गांव में आलोक सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में उनका पुश्तैनी मकान था जो जर्जर होकर गिर गया है। खाली जमीन की देखभाल के लिए परिवार के लोग आते-जाते रहते हैं। सोमवार की शाम 5 बजे घटनास्थल पर पहुंचे तो पड़ोस में रहने वाले होमगार्ड जवान जो कि डायल 112 में तैनात है, अपनी पत्नी और बहन के साथ पीड़ित को धमकाने लगे। बंदूक दिखाते हुए कहा कि जमीन में आधा हिस्सा उनका भी है। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हरनहीं चौकी इंचार्ज नितिन मिश्रा ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed