फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Home Ministry issued letter, Pakistani citizen will be released on 27th February

Gorakhpur News: कोल्ड डे से नए साल का आगाज...सीजन का सबसे ठंडा दिन

Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Home Ministry issued letter, Pakistani citizen will be released on 27th February
गोरखपुर। साल का पहला दिन कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। दिन में बर्फीली हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे। दिन में कभी कभार हल्की धूप निकली लेकिन उसका असर नहीं दिखा। हालांकि नए साल के स्वागत में जुटे लोगों का उत्साह इस कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ा। मौसम विभाग ने चार जनवरी से सक्रिय हो रहे एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। इसके बाद ठंड और बढ़ने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को दिन में आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन


साल के पहले दिन का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे रहा। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से .3 डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी और रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट होने का अनुमान लगाया है। इससे रात में गलन बढ़ेगी। बुधवार को पूरे दिन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलती रही। इसके चलते दिन में कभी-कभार धूप निकली भी तो उसका असर नहीं के बराबर रहा। दिन में अधिकतम तापमान चौबीस घंटे में एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अबतक के इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कोल्ड डे (शीत दिवस) तब होता है जब दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला जाता है, हालांकि रात में तापमान सामान्य से थोड़ा बढ़ा रहता है। बुधवार को गोरखपुर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed