फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Holika will be burnt after 10:37 pm on the night of 13th

गोरखपुर की होली: 13 मार्च की रात 10:37 बजे के बाद जलेगी होलिका- CM योगी भक्त प्रह्लाद की उतारेंगे आरती

Sat, 08 Mar 2025 11:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 11:36 AM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ हर साल होली से पहले पांडेयहाता में आयोेजित होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल होते हैं। होलिका दहन उत्सव समिति के अध्यक्ष विपिन पटवा ने बताया कि इस बार भी सीएम योगी 13 मार्च को होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे व भक्त प्रहलाद की आरती उतार कर फूलों की होली खेलेंगे। इसके बाद शोभायात्रा निकलेगी। रात में होलिका दहन होगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Holika will be burnt after 10:37 pm on the night of 13th
देशभर में मनाई जाती है होली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

होलिका दहन 13 मार्च की रात 10:37 बजे भद्रा समाप्त होने के बाद किया जाएगा। शहर में 635 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारियां चल रही हैं। 13 को ही पांडेयहाता से श्रीश्री होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से भक्त प्रहलाद की पारंपरिक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य जोखन शास्त्री ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा को भद्रा सुबह 10:02 बजे लग रहा है जो रात 10:36 तक रहेगा। भद्रा समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाता है। होलिका पूजन में गोबर से बने कंडे, जौ, चना और गेहूं की बालियों का उपयोग होता है।
विज्ञापन


पंडित विकास मालवीय के अनुसार होलिका दहन असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। कथा के अनुसार, हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को आग में न जलने का वरदान था। उसने भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए आग में बैठाया, लेकिन विष्णु कृपा से प्रह्लाद बच गए और होलिका जलकर भस्म हो गई। तभी से बुराई के अंत और अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्त प्रहलाद की आरती उतारेंगे सीएम
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ हर साल होली से पहले पांडेयहाता में आयोेजित होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल होते हैं। होलिका दहन उत्सव समिति के अध्यक्ष विपिन पटवा ने बताया कि इस बार भी सीएम योगी 13 मार्च को होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे व भक्त प्रहलाद की आरती उतार कर फूलों की होली खेलेंगे। इसके बाद शोभायात्रा निकलेगी। रात में होलिका दहन होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed