{"_id":"68e57ded29d72236ad07bdca","slug":"gorakhpur-news-hockey-regional-stadium-team-became-the-winner-by-defeating-ner-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1095277-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : एनईआर को हराकर रीजनल स्टेडियम की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : एनईआर को हराकर रीजनल स्टेडियम की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
पेनाल्टी शूटआउट से हुआ मैच का निर्णय
फाइनल के साथ धीरज सिंह हरीश की स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन
गोरखपुर। धीरज सिंह हरीश की स्मृति में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित जिला हॉकी लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। इसमें रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने एनईआर को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचकारी रहा। दोनों टीमें निर्धारित समय में एक-एक गोल से बराबर पर रही। इसके बाद फाइनल का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। इसमेें रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने एनई रेलवे को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सूर्यनाथ शर्मा, आरपी विश्वकर्मा, वाईएस जफर, नेहा सिंह, शशि नावेद, खुशी पांडेय, अनु, प्रेमलता, शिवम गोस्वामी और दराब ने निभाई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के आयोजक व जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर ओलंपियन प्रेम माया, पंकज सिंह, आदित्य प्रताप सिंह आगू, रण विजय शाही, माया शंकर शुक्ला, आले हैदर, माइकल अलेक्जेंडर, रणंजय सिंह, पवन त्रिपाठी, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।