फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: High tension wire fell on Gorakhpur-Sonauli highway, traffic halted

Gorakhpur News: गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर गिरा हाईटेंशन तार, आवागमन ठप

Sat, 06 Sep 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: High tension wire fell on Gorakhpur-Sonauli highway, traffic halted
तार गिरने की वजह से 15 मिनट तक बाधित रहा यातायात
विज्ञापन


जंगल कौड़िया। मानीराम क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर शुक्रवार की रात करीब 9:35 बजे बिजली का हाईटेंशन तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। उस समय सड़क पर आवागमन जारी था लेकिन गनीमत रही कि कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। तार गिरने से 15 मिनट तक आवागमन ठप रहा।
तार टूटते ही पूरे मानीराम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हाईवे पर तार गिरने से वाहनों की आवाजाही भी रुक गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोका और दुर्घटना की आशंका से सभी को सुरक्षित दूरी पर कर दिया। इसके बाद सूचना तुरंत भटहट उपकेंद्र को दी गई। करीब 15 मिनट तक सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इसके बाद लोगों ने तार को किनारे कर अस्थायी रूप से आवागमन शुरू कराया। हालांकि, घटना के 10 मिनट बाद तक बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

भटहट उपकेंद्र के एसडीओ राम इकबाल ने बताया कि तार टूटने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। थोड़ी देर में आपूर्ति बहाल कर दी गई। तार किस वजह से टूटा इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed