फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Heavy firing on engineer's car near Deoria bypass turn

Gorakhpur News: कार खड़ी कर इस शो रुम के अंदर गए इंजीनियर, बाहर खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग- दहशत

Sun, 14 Sep 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Sep 2025 01:46 AM IST
सार

देवरिया के मूल निवासी प्रशांत सिंह गोरखपुर के गीता वाटिका में रहते हैं। शनिवार शाम वे हनुमान मंदिर के पास स्थित एक शोरूम में कार बाहर खड़ी कर टाइल्स देखने गए थे। इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने शोरूम के अंदर आकर बताया कि किसी ने कार पर फायरिंग कर दी है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Heavy firing on engineer's car near Deoria bypass turn
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के देवरिया बाईपास मोड़ पर हनुमान मंदिर के पास शनिवार शाम फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि पाम पैराडाइज में तैनात इंजीनियर प्रशांत सिंह की कार पर अज्ञात बदमाश ने ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं।

विज्ञापन


दुकान में टाइल्स देख रहे प्रशांत जानकारी पर बाहर आए तो कार पर गोलियां लगने पर सहम गए। घटना की सूचना पर पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। प्रशांत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


देवरिया के मूल निवासी प्रशांत सिंह गोरखपुर के गीता वाटिका में रहते हैं। शनिवार शाम वे हनुमान मंदिर के पास स्थित एक शोरूम में कार बाहर खड़ी कर टाइल्स देखने गए थे। इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने शोरूम के अंदर आकर बताया कि किसी ने कार पर फायरिंग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बाहर आए तो कोई नहीं था। कार के पास गए तो देखा कि स्टेयरिंग के पास दो गोलियां लगी हुई हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फायरिंग की सूचना पर सीओ कैंट योगेंद्र सिंह और एसओ रामगढ़ताल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रशांत से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला।


पुलिस का मानना है कि घटना के पीछे पार्किंग विवाद हो सकता है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि इंजीनियर की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया पार्किंग विवाद की आशंका लग रही है। घटना स्थल पर पहले भी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की शिकायतें मिल चुकी हैं। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed