फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Heat will trouble today, rain likely for three days from Wednesday

Gorakhpur News: आज सताएगी गर्मी, बुधवार से तीन दिन बारिश के आसार

Tue, 10 Jun 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 10 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Heat will trouble today, rain likely for three days from Wednesday
मंगलवार को 43 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, रात में भी सताएगी गर्मी
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम पारा 41.8 डिग्री, न्यूनतम 28.4 डिग्री रहा
गोरखपुर। पिछले एक सप्ताह से जारी प्रचंड गर्मी से लोगों को बुधवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मंगलवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक सप्ताह से भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। उमस के कारण तापमान और अधिक महसूस हो रहा है। सोमवार को तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है। आर्द्रता अधिक होने के कारण 45 डिग्री तापमान का अहसास होगा। उनहोंने बताया कि रात में भी गर्मी बढ़ी रहेगी। मौसम विभाग ने उष्ण रात्रि का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed