फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Health Care Yatra started from Gorakhnath Temple

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर से रवाना हुई स्वास्थ्य सेवा यात्रा

Fri, 07 Feb 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Health Care Yatra started from Gorakhnath Temple
भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में थारू जनजातीय के रोगियों का 800 डॉक्टर करेंगे निशुल्क इलाज
विज्ञापन


गोरखपुर। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन गोरक्षप्रांत की ओर से निकलने वाली तीन दिवसीय गुरु गोखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर से किया गया। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, डॉ. आरके जयसवाल, डॉ. विभा सिंह व डॉ. बिंदू ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में शामिल 800 डॉक्टरों की टीम भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में 300 गावों में जाकर थारू जनजातीय के डेढ़ लाख से अधिक रोगियों का निशुल्क इलाज करेगी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. पूनम टंडन ने सीमावर्ती गावों में स्वास्थ्य के साथ राष्ट्र सेवा पर एनएमओ का उत्साहवर्धन किया। डॉ. पीएन सिंह ने नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइज़ेशन का परिचय कराया। सुरजीत ने त्याग और समर्पण के साथ राष्ट्रीय भावना को डॉक्टर के अंदर आदर्श चरित्र बनाने की महत्व पर प्रकाश डाला। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन गोरक्ष प्रांत के सचिव डॉ. अमित सिंह ने बताया कि सात व आठ फरवरी को महराजगंज के नौतनवा, निचलौल, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज व सिद्धार्थनगर के लोटन, बर्डपुर, शोहरतगढ़, बढ़नी में कैंप लगाकर रोगियों का निशुल्क इलाज तथा दवाइयां वितरित की जाएंगी। नौ फरवरी को महराजगंज के चौक बाजार व सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में मेगा कैंप की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक तमकुही डॉ. असीम कुमार, विधायक बांसगांव डॉ विमलेश पासवान, पूर्व कुलपति प्रोफेसर यूपी सिंह, प्रिंसिपल बीआरडी डॉ राम कुमार जयसवाल, प्रिंसिपल गुरु गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज डॉ अरविंद कुशवाहा, सीएमओ डॉ आशुतोष दुबे, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी याेगी कमलनाथ, गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत व डॉ आयुष गुलाटी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed