{"_id":"6830cc433d6f6527630480eb","slug":"gorakhpur-news-handball-up-womens-team-won-the-inaugural-match-by-defeating-bihar-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-946428-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल : बिहार को हराकर यूपी की महिला टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल : बिहार को हराकर यूपी की महिला टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज में 36वीं हैंडबॉल फेडरेशन कप चैंपियनशिप का हुआ आगाज
गोरखपुपर। 36वीं हैंडबॉल फेडरेशन कप चैंपियनशिप की शुरूआत शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में यूपी ने 14-05 से जीत दर्ज का प्रतियोगिता में आगे की राह बनाई।
प्रतियोगिता के पूल एक के पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन, उत्तर प्रदेश की टीम आंध्र प्रदेश पर भारी पड़ी और मैच को 23-16 से जीत लिया। पूल बी में सेंट्रल इंडस्टि्रयल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) और पंजाब के बीच खेला गया। इसमें सीआईएसएफ ने पंजाब को 27-18 से हराया। पूल ए के मुकाबले में सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) की टीम ने केरल को 32-16 से हराकर आगे की राह बनाई। महिला वर्ग के पूल बी के मुकाबले में गुजरात की टीम ने केरल को एकतरफा मुकाबले में 16-03 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य तिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद, हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, आरएसओ आले हैदर, भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्रविजय सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. त्रिलोक रंजन, सचिव अरविंद यादव, कोषाध्यक्ष संजय राय, अभिजीत राय, अजय शुक्ला, हनुमत सिंह, नफीस अहमद, अंकिता आदि मौजूद रहे।