फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Handball: Teams from Maharashtra, UP, Tamil Nadu and Bihar in semi-finals.

हैंडबॉल: महाराष्ट्र, यूपी, तमिलनाडु और बिहार की टीमें सेमीफाइनल में

Thu, 03 Oct 2024 06:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Handball: Teams from Maharashtra, UP, Tamil Nadu and Bihar in semi-finals.
गोरखपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में हुआ। अंडर-19 में महाराष्ट्र-गोवा, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, तमिलनाडु और बिहार-झारखंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

अंडर-14 में पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बिहार-झारखंड की संयुक्त टीम ने बिहार को 7-1 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में कर्नाटक ने तमिलनाडु को 12-1 से हराया। तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की टीम ने केरल को 6-1 से हराया। चौथे मैच में तेलंगाना-आंध्र प्रदेश ने नॉर्थ इंडिया पर 5-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-17 के पहले क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने बिहार-झारखंड को 15-5 से हराया। दूसरे मैच में महाराष्ट्र-गोवा ने तमिलनाडु को 21-3 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में तेलंगाना-आंध्र प्रदेश ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को 11-8 से हराया। चौथे में नॉर्थ इंडिया ने केरल को 8-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 के पहले क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र-गोवा ने नॉर्थ ईस्ट को 9-0, दूसरे में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड ने तेलंगाना-आंध्र प्रदेश को 13-2, तीसरे में तमिलनाडु ने नॉर्थ ईस्ट-पश्चिम बंगाल को 8-0 और चौथे मुकाबले में बिहार-झारखंड ने कर्नाटक को 13-5 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सेंट जूड्स स्कूल की निदेशक मोयरा सीरिल ने किया। आयोजक सेंट जूड्स स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सीआईएससीई ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड रीजन) डेविड सीरिल ने बताया कि प्रतियोगिता में महाराष्ट्र-गोवा, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, तमिलनाडु, बिहार-झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना-आंध्र प्रदेश, नॉर्थ इंडिया, नॉर्थ वेस्ट, नॉर्थ ईस्ट-पश्चिम बंगाल और केरल की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed