फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Guard opened fire at petrol pump, created panic

Gorakhpur News: पेट्रोल पंप पर गार्ड ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Guard opened fire at petrol pump, created panic
खोराबार (गोरखपुर)। फोरलेन पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले गार्ड ने अपने दोस्त की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाकर हड़कंप मचा दिया। गार्ड रूम में शराब पीने के दौरान फायरिंग से गोली छत पर जा लगी। आवाज सुनकर पंप पर काम करने वाले कर्मचारी दौड़ पड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ कैंट योगेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सेना से सेवानिव़ृत बेलघाट के कुआ गांव निवासी महेंद्र प्रताप (42) फोरलेन पर गार्ड की नौकरी करते थे। किसी वजह से पंप मालिक ने कुछ समय पहले उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। वहां उरुवा बाजार के हरिहरपुर निवासी पिंटू सिंह (40) गार्ड थे। बुधवार को पिंटू सिंह को भी काम से हटा दिया गया। उसने शाम करीब सात बजे फोन कर महेंद्र प्रताप को बुला लिया। महेंद्र लाइसेंसी बंदूक के साथ पहुंचा और फिर दोनों गार्ड रूम में चले गए। शराब पीने के दौरान ही दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। इसी बीच पिंटू ने महेंद्र की बंदूक से फायरिंग कर दी। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पुराने परिचित हैं। शराब के नशे में फायरिंग की गई है। गोली छत पर लगी है, दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed