फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Group loan case: Charge sheet filed in court, NBW against 10 accused

समूह लोन प्रकरण : न्यायालय में चार्जशीट दाखिल, 10 आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू

Wed, 25 Jun 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Group loan case: Charge sheet filed in court, NBW against 10 accused
लोन सेटलमेंट के लिए पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण लगाने की आरोपी मालती गिरफ्तार
विज्ञापन


अन्य तीन महिलाओं के अलावे पूर्व बैंक प्रबंधक व कर्मियों की तलाश में दबिश तेज
पूर्व में पांच फील्ड अफसर और बीसीएम को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा था जेल

गोला (गोरखपुर)। गोला बाजार समूह लोन प्रकरण में न्यायालय में चार्जशीट सौंपने के बाद आरोपी पूर्व शाखा प्रबंधक समेत 10 आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। इसी बीच लोन सेटलमेंट के लिए पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण लगाने की आरोपी मालती को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। वह घटना के बाद से भागी फिर रही थी।
जानकारी के अनुसार, लोन प्रकरण का मास्टरमाइंड व सरगना मैनेजर ( पूर्व शाखा प्रबंधक) बृजेश कुमार, कृष्ण गोपाल सिंह, संगम गोंड, गौतम कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। इसी तरह लोन माफ कराने के लिए पति या अपने परिजनों का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने वाली मालती, रोजी, रेखा, शबनम खातून की भी पुलिस को तलाश थी। बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक और कर्मियों के साथ चारों महिलाओं ने घर छोड़कर अपने परिजनों के साथ दूसरी जगह शरण ले रखी थी। इसी बीच एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद पुलिस ने दबिश तेज कर दी थी। गोला पुलिस को सूचना मिली कि लोन सेटलमेंट के लिए पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण लगाने की आरोपी मालती अपने घर आई हुई है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मालती को जेल भिजवा दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

------------------
यह था मामला
भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड इंडसंड बैंक की शाखा में हुए समूह लोन प्रकरण का सरगना पूर्व ब्रांच मैनेजर बृजेश कुमार है। उसके विरुद्ध 28 अक्तूबर 2023 को गबन और धोखाधड़ी के संबंध में ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि समूह लोन प्रकरण का सरगना शाखा का तत्कालीन प्रबंधक बृजेश कुमार ने सहयोगियों के साथ मिलकर इंडसंड बैक के ऋण और बीमा धारकों को कूटरचित व अवैध दस्तावेजों के माध्यम से मृत दिखाकर धोखाधड़ी की थी। उसने सिविल स्कोर और बैलेंस चेक करने के नाम पर लोन का पेमेंट भी करा लिया था। आरोपी शाखा प्रबंधक ने 11 सेंटर के 19 सदस्यों से कुल आठ लाख 85 हजार 919 रुपये का गबन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पकड़ में नहीं आने पर होगी कुर्की की कार्रवाई
समूह लोन प्रकरण में भागे फिर रहे पूर्व शाखा प्रबंधक और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। सर्विलांस का सहारा लेते हुए पुलिस मुखबिरों की भी मदद ले रही है। पुलिस की मानें तो एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद अदालती नोटिस और फिर कुर्की की कार्रवाई की जाती है।


थानाध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर लोन माफ कराने वाली मालती को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। पूर्व शाखा प्रबंधक सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed