फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Granddaughter did not want to go...daughter-in-law took her by luring her with a bicycle

Gorakhpur News: नहीं जाना चाहती थी पोती...साइकिल का लालच देकर ले गई बहू

Tue, 11 Feb 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Granddaughter did not want to go...daughter-in-law took her by luring her with a bicycle
चिलुआताल के डोहरिया गांव में ट्रेन से कटकर महिला ने दो बच्चों संग की खुदकुशी, मचा कोहराम
विज्ञापन



पांच साल की बेटी साथ जाने को नहीं थी तैयार, बहला कर ले गई

गोरखपुर। डोहरिया बाजार में सोमवार शाम को पूजा इकलौते बेटे अमन और बेटी राधा को लेकर घर से निकल रही थी, तो बिटिया जाने को तैयार नहीं थी। पूजा ने हाथ में कुछ रुपये दिखाकर कहा-चलो तुम्हारे लिए साइकिल खरीदनी है। यह सुनकर चहकते हुए राधा भी मां और भाई के साथ निकली। कुछ ही घंटों में तीनों की मौत की सूचना आ गई।

यह कहते कहते हुए पूजा की सास बुटका देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं। महिला की बच्चों संग ट्रेन से कटकर खुदकुशी की घटना के बाद गांव में सन्नाटा है। सास बुटका देवी ने बताया कि बहू बच्चों को झूठ बोलकर साथ ले गई। पता होता तो नहीं जाने देती। बेटे डब्लू से एक बार बात हुई है, इसके बाद से ही उसका फोन नहीं मिल रहा है। वह मौत की खबर सुनकर बहुत हड़बड़ा गया था। घर आने के लिए बोलकर उसने फोन काट दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डब्लू की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे आठ साल का अमन और पांच साल की राधा दिनभर हमलोग के साथ रहते थे। बहू ने तो काफी पहले हम लोगों से चूल्हा अलग कर लिया था। इसके बाद भी बच्चों पर पूरा ध्यान हम लोग देते थे। अमन यूकेजी में पढ़ता था। इस बार राधा का भी उसके साथ एडमिशन कराना था। राधा अमन का ड्रेस पहनकर और उसका बैग टांगकर घुमा करती थी। बार-बार बोलती थी कि उसे भी साइकिल से स्कूल जाना है। अपनी मां से साइकिल खरीदने की जिद करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेढ़ साल पहले गांव आया था डब्लू


पूजा के ससुर नारायण ने बताया कि सोमवार को पूजा को पैसों की आवश्यकता थी। उसने उन्हें 25 किलो चावल देकर कहा कि इसे बेचकर लाइए, उसे पैसे की जरूरत है। चावल बेचकर उसे 600 रुपये दिए। इसके बाद बाजार चले गए। पूजा का मायका बांसगांव के गुआरों गांव में है। उसके घर पर भी सूचना दे दी गई है। उनके चार बेटे हैं, इसमें डब्लू को छोड़कर दो भाई दिल्ली में रहकर कमाते हैं। एक भाई सहजनवां में काम करता है। दो भाइयों का भी परिवार बगल में ही रहता है।

खुदकुशी की वजह कोई नहीं जानता

सास-ससुर दोनों ही खुदकुशी की वजह के बारे में नहीं बता पाए। चिलुआताल पुलिस ने घर जाकर सास-ससुर का बयान लिया है। गांव में भी पूछताछ की, लेकिन अभी तक खुदकुशी की वजह नहीं पता चल पाई है। गांव वालों का कहना है कि पूजा उनके सामने ही निकली है। उसकी बेटी बोल रही थी कि साइकिल खरीदने जा रही है। चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



----------------

पहले भी गृह कलह में हो चुकी हैं घटनाएं



केस-1

बेटा व बेटी को मारकर रेता अपना गला



उरुवा के राइपुर गांव में वर्ष 2022 अगस्त को गृह कलह में महिला ने बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली थी। पति पवन बाहर रहकर कमाता था। उसकी पत्नी रंजू का ससुराल में ही सास और ननद से विवाद हो गया। इसके बाद रंजू ने छह वर्ष के बेटे आर्यन और पांच साल की बेटी नेहा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसी हथियार से अपनी गर्दन भी काट कर खुदकुशी कर ली थी।


केस-2

दो बच्चों के साथ आग लगाकर की खुदकुशी



खोराबार इलाके में वर्ष 2021 अक्तूबर में एक महिला ने पति से विवाद के बाद दो मासूमों के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया था। दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसमें पांच साल की बेटी अमृता और डेढ़ साल के बेटे अनुज की मौत हो गई थी। वहीं महिला मंजू देवी पत्नी जोगेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed