{"_id":"662c4e694dec4857bf0e5b54","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-university-will-be-decorated-before-the-foundation-day-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-539191-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्थापना दिवस से पहले सजेगा गोरखपुर विश्वविद्यलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्थापना दिवस से पहले सजेगा गोरखपुर विश्वविद्यलय
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शुक्रवार को एक मई को मनाए जाने वाले 74वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। कुलपति ने कहा कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे विश्वविद्यालय को सजाया जाएगा। विश्वविद्यालय के सभी प्रमुख भवनों पर रोशनी बिखेरी जाएगी।
उन्होंने विश्वविद्यालय के भवनों पर सजावटी लाइट की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कुलपति ने कहा कि 30 अप्रैल को स्थापना दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस पूर्वाभ्यास में सभी शिक्षक, स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावी और युवा महोत्सव तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और रोवर्स रेंजर्स के स्वयंसेवक भी सहभागिता करेंगे।