फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur special late by five and a half hours.. LTT by seven and a quarter hours

Gorakhpur News: साढ़े पांच घंटे गोरखपुर स्पेशल लेट.. सवा सात घंटे एलटीटी

Mon, 19 Aug 2024 05:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur special late by five and a half hours.. LTT by seven and a quarter hours
गोरखपुर। झांसी के पास ट्रेन के पटरी से उतरने का गोरखपुर से मुंबई आने-जाने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा है। मुंबई से गोरखपुर आ रही गोरखपुर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। वहीं गोरखपुर से मुंबई गई गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस भी लगभग सवा सात घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात झांसी के पास वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई थी। इस वजह से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया था। बाद में ट्रेनाें को बदले रूट से चलाया गया। इसके चलते इस रूट से गुजरने वाली गोरखपुर की आठ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मुंबई से गोरखपुर आ रही गोरखपुर सुपर फास्ट स्पेशल साढ़े पांच घंटे लेट रही। यह ट्रेन रविवार शाम करीब पांच बजे गोरखपुर पहुंची। इसके चलते मुंबई आने-जाने वालों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

ट्रेन में छूटे यात्री का लैपटॉप सौंपा गया
गोरखपुर। मुंबई से गोरखपुर आ रही एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सीवान के रहने वाले एक यात्री का लैपटॉप छूट गया था। इस कोच में ड्यूटी कर रहे टीटीई सतीश कुमार को इसकी जानकारी हुई तो यात्री का लैपटॉप वाला बैग सुरक्षित रखवाते हुए सीवान निवासी यात्री भीम सिंह को मोबाइन फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ट्रेन गोरखपुर पहुंची तो यात्री भीम सिंह भी दूसरी ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा। लैपटॉप बैग में ही यात्री का पासपोर्ट भी था। यात्री ने बताया कि वह बादशाह नगर स्टेशन पर उतर गया था। ट्रेन छूटने के बाद जब उसने बैग की तलाश की तब याद आया कि वह तो सीट पर ही बैग छोड़कर उतर गया था। अपना बैग व सारा सामान सुरक्षित मिलने पर यात्री ने टीटीई सतीश कुमार को धन्यवाद दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed