फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur secures third place in the country with the Faruwahi dance

Gorakhpur News: फरुवाही नृत्य से गोरखपुर को देश में मिला तीसरा स्थान

Fri, 16 Jan 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur secures third place in the country with the Faruwahi dance
- नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में किया यूपी का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

गोरखपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में नौ से 12 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश की लोकनृत्य टीम ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि गोरखपुर से गई टीम को मिली है। गोरखपुर की टीम ने महोत्सव में फरुवाही नृत्य की प्रस्तुति दी।
गोरखपुर से गई टीम ने पूर्वांचल के पारंपरिक लोकनृत्य फरुवाही की मनमोहक प्रस्तुति देकर निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। टीम ने पूर्वांचल की सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले पारंपरिक फरुवाही लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर निर्णायकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में गुजरात की टीम प्रथम और पंजाब की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इसका नेतृत्व संदीप यादव और पवन पंक्षी ने किया। टीम में सत्यम, शिवम, आनंद, गोकुलानंद, घनश्याम, स्मित, यथार्थ, कौशल, डिसीजन और विनय शामिल रहे।
विज्ञापन

चार दिवसीय इस महोत्सव में देशभर से दो हजार से अधिक युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। इस उपलब्धि पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed