{"_id":"680297239c501f491b094e4a","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-905945-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गरीब लड़कियों की शादी कराने वाले गिरोह की महिलाएं भिड़ीं.. शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गरीब लड़कियों की शादी कराने वाले गिरोह की महिलाएं भिड़ीं.. शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
महराजगंज और झंगहा की दो महिलाओं ने नेपाली लड़कियों की हरियाणा और राजस्थान में कराई थी शादी
झंगहा रुपये लेने पहुंची महराजगंज की महिला ने काटा बवाल, पुलिस ने 24 घंटे की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
झंगहा (गोरखपुर)। गरीब लड़कियों की शादी कराने वाले गिरोह की दो महिलाएं रुपये के बंटवारे को लेकर झंगहा इलाके में आपस में भिड़ गईं। दोनों ने हरियाणा में नेपाली लड़कियों की शादी कराई थी। मामला तब खुला जब गिरोह में शामिल महराजगंज की एक महिला इलाके के एक गांव में पहुंची।
उसने गिरोह की दूसरी महिला से रुपये को बंटवारे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने थाने पर 24 घंटे पूछताछ के बाद शुक्रवार को दो नेपाली लड़कियों समेत चार महिलाओं का शांतिभंग में चालान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, झंगहा इलाके के एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार शाम सात बजे पुलिस को सूचना दी कि नातिन को कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में बैठा कर ले जा रहे हैं। हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर झंगहा स्थित मंदिर के पास से बोलेरो को रोककर अंदर बैठी युवती समेत दो नेपाल की लड़कियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिला भी वहां पहुंची।
विज्ञापन
पूछताछ शुरू हुई तो हरियाणा और राजस्थान में शादी कराने की बात सामने आई। शादी कराने वाले गिरोह का मामला लगने पर झंगहा पुलिस ने भी सख्ती से पूछताछ शुरू की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने चार महिलाओं का शांतिभंग में चालान किया।
-- -- -- -- -- --
रुपये लेकर हरियाणा और राजस्थान में शादियां कराती हैं महिलाएं
मामले को लेकर झंगहा क्षेत्र में दिनभर चर्चा चलती रही। इलाके के सूत्रों के मुताबिक, आपस में भिड़ने वाली दोनों महिलाओं का हरियाणा और राजस्थान के बिचौलियों से संपर्क है। दोनों महराजगंज और गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों के गरीब परिवार की लड़कियों को चिह्नित कर उनके परिवार को अच्छी शादी कराने का का झांसा देती हैं। इसके बाद दलाल से मोटी रकम लेकर हरियाणा और राजस्थान में उनकी शादियां कराती हैं। नेपाल की दो लड़कियों की शादी अभी हाल ही में कराई गई थी। इसमें मिले करीब 90 हजार रुपये झंगहा निवासी महिला के पास थे। इस रुपये में से महराजगंज निवासी महिला को भी हिस्सा मिलना था, जिसको लेकर विवाद हुआ।
-- -- -- -- -- -- --
झंगहा क्षेत्र में पहले आ चुके हैं मामले
केस नंबर- 1
लड़कियों की शादी कराने में पकड़ी गई थी गीता
वर्ष 2014 में झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल गौरी नंबर दो उर्फ अमहिया की गीता देवी लड़कियों की शादियां कराती थी। उसे पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भिजवाया था। वह छह माह तक जेल में थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केस नंबर- 2
कुशीगर में पकड़ी गई थीं महिलाएं
आठ वर्ष पहले झंगहा इलाके के जंगल गौरी नंबर दो ऊर्फ अमहिया की फूलबासी देवी और शारदा देवी कुशीनगर जिले में शादी कराने गई थी। सूचना पर कुशीनगर की पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़कर जेल भिजवाया था। लगभग दो माह तक दोनों जेल में रहीं।
केस- नंबर- 3
शादी के नाम पर कोठे पर बेचा
झंगहा इलाके में करीब 10 वर्ष पहले एक गांव के परिवार को कुछ रुपये देकर उनकी लड़की को शादी के नाम पर दिल्ली के एक कोठे पर बेच दिया गया था। पांच माह बाद वह कोठे से भाग कर घर आई थी। उसकी आपबीती सुनने के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी थी।
झंगहा थाने में रुपये के विवाद में कुछ महिलाओं से पूछताछ की गई। कोई साक्ष्य या शिकायत नहीं मिलने पर उन्हें शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया गया।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी