फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

Gorakhpur News: सौर ऊर्जा से कार्बन डाइऑक्साइड काे बदलकर तैयार होंगे उपयोगी उत्पाद

Fri, 14 Aug 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- एमएमएमयूटी की डॉ. पूजा सिंह को मिला 13.86 लाख का शोध अनुदान
विज्ञापन


गोरखपुर। सौर ऊर्जा के जरिए कार्बन डाइऑक्साइड को उपयोगी रासायनिक उत्पादों में बदलने और हरित रसायन को बढ़ावा देने की दिशा में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को बड़ी सफलता मिली है। विश्वविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ. पूजा सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से तीन वर्ष के लिए 13.86 लाख रुपये का शोध अनुदान मिला है।
रसायन विज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग की डॉ. पूजा सिंह इस परियोजना की प्रधान अन्वेषक होंगी। उनके साथ विश्वविद्यालय के प्रो. राजेश कुमार यादव और प्रो. डीके द्विवेदी सह-प्रधान अन्वेषक के रूप में शोध कार्य में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

परियोजना के तहत ऐसे उन्नत फोटो-इलेक्ट्रोकैटलिस्ट विकसित किए जाएंगे, जो सूर्य की ऊर्जा का उपयोग कर कार्बन डाइऑक्साइड को उपयोगी रासायनिक उत्पादों में परिवर्तित करने में सक्षम हों। साथ ही इनके माध्यम से टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से कार्बनिक यौगिकों का संश्लेषण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्बन उत्सर्जन घटाने की दिशा में अहम कदम
शोध का उद्देश्य कार्बन डाइऑक्साइड के स्थायी उपयोग के साथ सौर ऊर्जा आधारित हरित तकनीक विकसित करना है। इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में मदद मिल सकती है। परियोजना में विकसित तकनीक भविष्य में स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण-अनुकूल रासायनिक प्रक्रियाओं के विकास का आधार बन सकती है।


विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं नवाचार की गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। डॉ. पूजा सिंह और उनकी शोध टीम को उपलब्धि के लिए बधाई।
-प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed