{"_id":"6591c7379f134597240a7836","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-417773-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 43 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 43 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला गया
विज्ञापन
गोरखपुर। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने 43 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। इनमें कई चौकी प्रभारी भी इधर से उधर हुए हैं। गीडा के पिपरौली में तैनात चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बहादुर सिंह को धर्मशाला बाजार और मजनू चौकी पर तैनात रूपेश पाल सिंह को पिपरौली भेजा गया है।
इनके अलावा पुलिस लाइन से एसआई अश्वनी तिवारी को एसएसआई एम्स, रविसेन यादव को एसएसआई पिपराइच और कृष्ण कुमार गुप्ता को एसएसआई बड़हलगंज बनाया गया है। पादरी बाजार चौकी पर थाना गगहा में रहे सुभाष पांडेय को तैनात किया गया है। रामगढ़ताल थाना से दिग्विजय परमार को चौकी प्रभारी मजनू बनाया गया है। अन्य दरोगाओं को पुलिस लाइंस से विभिन्न थानों पर तैनाती मिली है। ब्यूरो