फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news

Gorakhpur News: मनरेगा में 4.34 लाख के गबन पर ग्राम प्रधान और सचिव पर एफआईआर के आदेश

Sun, 02 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news
वसूली नोटिस के बाद भी जमा नहीं की गई राशि, डीपीआरओ ने प्राथमिकी दर्ज कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

जांच में तत्कालीन सचिव और ग्राम प्रधान को वित्तीय अनियमितता का दोषी पाया गया
बांसगांव। विकास खंड बांसगांव की ग्राम पंचायत खम्भुआ भट्ट में मनरेगा कार्यों में 4,34,487 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के निर्देश पर ग्राम प्रधान कमलावती देवी और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) दिग्विजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों से जुड़े अभिलेखों की जांच में 4,34,487 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई। मामले की जांच उपायुक्त (श्रम रोजगार) के स्तर से कराई गई। इसके बाद खंड विकास अधिकारी, खजनी की ओर से भी जांच की गई। जांच रिपोर्ट में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी दिग्विजय और ग्राम प्रधान कमलावती देवी को वित्तीय अनियमितता का जिम्मेदार ठहराया गया।
विज्ञापन

जांच के आधार पर तत्कालीन सचिव दिग्विजय से 2,17,243 रुपये और ग्राम प्रधान कमलावती देवी से 2,17,244 रुपये की वसूली निर्धारित की गई थी। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से दोनों को नोटिस जारी कर निर्धारित धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी जमा किए जाने का कोई प्रमाण प्रशासन को नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि जमा न होने के बाद डीपीआरओ ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके क्रम में एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने तत्कालीन सचिव दिग्विजय और वर्तमान ग्राम प्रधान कमलावती देवी के खिलाफ संबंधित थाने में तहरीर दी है।
इस संबंध में सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed