फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur Mahotsav will be held under three-tier security cordon

Gorakhpur News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा गोरखपुर महोत्सव

Fri, 10 Jan 2025 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur Mahotsav will be held under three-tier security cordon
प्रवेश द्वार पर एलआइयू की टीम करेगी चेकिंग, तय स्थानों पर ही पार्क कर सकेंगे वाहन
विज्ञापन

गोरखपुर। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में गोरखपुर महोत्सव होगा। एसपी क्राइम को सुरक्षा का नोडल बनाया गया है। 511 पुलिसकर्मी व एक कंपनी पीएसी के जवानों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगी है। प्रवेश द्वार पर लगे डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) पर एलआईयू की टीम रहेगी जो आने वालों की सघन चेकिंग करेगी।
एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी शुक्रवार सुबह निर्धारित स्थल पर पहुंच जाएंगे। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल को सुरक्षा-व्यवस्था का नोडल बनाया गया है। फोर्स की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगी है। परिसर में आने वालों पर सीसी कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके लिए प्रवेश द्वार के साथ ही पंडाल व सभी महत्वपूर्ण स्थान पर सीसी कैमरे लगे हैं। निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां 24 घंटे दरोगा व सिपाही की ड्यूटी लगेगी। सुरक्षा के लिहाज से पंडाल के पास एक अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है।
विज्ञापन


तैनात है इतनी फोर्स :
एडिशनल एसपी- एक
सीओ- 06
इंस्पेक्टर- 18
दरोगा- 85
महिला दरोगा : 15
सिपाही- 285
महिला सिपाही- 55
सादे वर्दी में दरोगा- 10
सादे वर्दी में सिपाही- 35
सादे वर्दी में महिला सिपाही- 20
फायर टेंडर : 02
पीएसी : 01 कंपनी
-----------
यहां पार्क होंगे वाहन
रूट नंबर एक- सामान्य भीड़ की स्थिति में महोत्सव में आने वाले वाहन गेट नंबर दो में पार्क करेंगे।
रूट नंबर दो- पैडलेगंज से आने वाले वाहन होटल कोटयार्ड के सामने वाले मोड़ से होते हुए देवांश क्लीनिक मोड़, पानी टंकी मोड़, ट्रांसफार्मर पार्क तिराहा से दाहिने मुड़कर सरस्वती इंटरप्राइजेज मोड़ होते हुए नव-निर्मित गोरक्ष इन्क्लेव से दाहिने मुड़कर चंपा देवी पार्क के गेट नंबर तीन में पार्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट नंबर तीन- देवरिया बाईपास तिराहा से आने वाले वाहन थाना रामगढ़ताल से तारामंडल होकर चंपा देवी पार्क में गेट नंबर तीन में पार्क करेंगे।
इस प्रकार होगा रूट डायवर्जन
- बड़े वाहन हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से डायवर्ट रहेंगे।
- पैडलेगंज व नौका बिहार हाइडिल तिराहा से आने वाले थ्री व्हीलर व कमर्शियल वाहनों का सर्किट हाउस व चंपा देवी मार्ग की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed