फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur Mahotsav: Brainstorming regarding artists, approval to be taken in next meeting

गोरखपुर महोत्सव : कलाकारों को लेकर हुआ मंथन, अगली बैठक में लगेगी मुहर

Fri, 22 Nov 2024 03:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur Mahotsav: Brainstorming regarding artists, approval to be taken in next meeting
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अगले वर्ष जनवरी में 11 से 13 तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर पर्यटन विभाग तैयारियों में लगा है। बृहस्पतिवार को डीएम कैंप कार्यालय में हुई सांस्कृतिक समिति की बैठक में महोत्सव की रूप रेखा व कलाकारों के चयन पर विचार किया गया। अगली बैठक में इस पर कुछ हद तक बाहर से कलाकारों को बुलाने पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन


महोत्सव समिति की पहली बैठक में कथक कलाकार समीक्षा शर्मा, गायक कलाकार पवनदीप, गायिका ऋचा शर्मा, लोक गीत गायिका मैथिली ठाकुर, हरिहरन के साथ-साथ गायक जुबिन नौटियाल, गायक अदनान सामी, पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान, गायक बादशाह, गायक हनी सिंह, मिक्खा, गायक कुमार सानू, मोहित चौहान, मीका इत्यादि के नामों के साथ-साथ अन्य बड़े कलाकारों के नामों पर भी विचार किया गया। हालांकि महोत्सव समिति की यह पहली बैठक रही, इसमें अभी किसी भी कलाकार के चयन पर मुहर नहीं लग सकी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगली बैठक में कुछ बड़े कलाकारों के नाम फाइनल हो सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश, सीडीओ संजय कुमार मीणा, जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा, गायक राकेश श्रीवास्तव के साथ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed