फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gonda Kachari-Karnailganj third line passed in first inspection, speed trial to be held today

Gorakhpur News: गोंडा कचहरी-करनैलगंज तीसरी लाइन पहले निरीक्षण में पास, आज होगा स्पीड ट्रायल

Thu, 04 Jul 2024 06:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gonda Kachari-Karnailganj third line passed in first inspection, speed trial to be held today
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में गोंडा-बुढवल खंड (61.72 किमी.) के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण के प्रथम चरण में गोंडा कचहरी-करनैलगंज खंड (23.65 किमी.) का काम पूरा हो गया है। 25 हजार वोल्ट एसी क्षमता के नई विद्युत लाइन युक्त इस तीसरी रेल लाइन खंड का पहले दिन का परीक्षण सफल रहा। रेल संरक्षा आयुक्त ने स्टेशनों के निरीक्षण के उपरांत मोटर ट्राॅली से इस रूट का परीक्षण किया। अब बृहस्पतिवार को इस नए ट्रैक पर सीआरएसए स्पेशल से स्पीड ट्रायल होगा। इसके बाद इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गोंडा कचहरी-करनैलगंज स्टेशनों के बीच कुल चार बड़े एवं 24 छोटे पुल तथा दो अंडरपास बनाए गए हैं। इस खंड पर गोंडा कचहरी, मैजापुर और करनैलगंज क्राॅसिंग तथा कठोला एवं कस्तूरी हाल्ट स्टेशन हैं, जिनके लिए नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। बुधवार को सुरक्षा मानकों के परीक्षण के लिए रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल प्रणजीव सक्सेना, पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण ओपी सिंह, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार तथा लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा.) राजीव कुमार के साथ निरीक्षण को पहुंचे। रेल संरक्षा आयुक्त ने सर्वप्रथम करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के मानक के अनुरूप सेफ्टी अभिलेखों, यार्ड प्लान, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिग्नलिंग, बर्थिंग ट्रैक बैलास्ट, फाउलिंग मार्क, पैनल इंटरलॉकिंग, बैटरी रूम, रिले रूम आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद स्टेशन मास्टर से सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर उनकी जानकारी का परीक्षण किया। इसके बाद अफसरों को साथ लेकर मोटर ट्राली से नई रेल लाइन को परखा। इस दौरान स्टेशन यार्ड पर पॉइंट एवं क्रॉसिंग, समपार, गेट मैनों की कार्यशीलता की भी जानकारी ली। अब बृहस्पतिवार को मैजापुर-गोंडा कचहरी के बीच निरीक्षण के बाद गोंडा कचहरी-करनैलगंज के बीच स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
रूट ब्लॉक के चलते प्रभावित है ट्रेनों का संचालन
गोंडा कचहरी-करनैलगंज के बीच रूट ब्लॉक के चलते गोरखपुर से चलने व होकर गुजरने वाली 44 ट्रेनों का संचालन ठप है। इसके अलावा 36 ट्रेनों को गोंडा के बजाय अयोध्या कैंट-बरेली के रास्ते चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम तक सीआरएस निरीक्षण व स्पीड ट्रायल पूरा होने के बाद ट्रैक के चालू होने की उम्मीद है। शुक्रवार से इस रूट की सभी ट्रेनें अपने सामान्य दिनचर्या के अनुसार चलने लगेंगी। इससे यात्रियों को समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed