फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Godan and Kashi Express will run by changing route

Gorakhpur News: रास्ता बदलकर चलेंगी गोदान व काशी एक्सप्रेस

Thu, 12 Dec 2024 01:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Godan and Kashi Express will run by changing route
गोरखपुर। महाकुंभ-2025 को ध्यान में रखते हुए फाफामऊ-उग्रसेनपुर खंड के बीच रेल दोहरीकरण से संबंधित कार्य कराने के लिए रेल प्रशासन ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इसके चलते गोरखपुर से संचालित होने वाली दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

एनईआर के सीपीआरओ के मुताबिक, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 11 से 20 दिसंबर तक चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं.-फूलपुर-जंघई-वाराणसी जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जं. के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 13, 15, 16, 18 एवं 20 दिसंबर को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं.-फूलपुर-जंघई-जफराबाद-शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का ठहराव फूलपुर, जंघई, मरियांहू, जफराबाद, जौनपुर, शाहगंज, खोरासन रोड, सरायमीर, आजमगढ़ तथा मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed