फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Go and get treatment...then do your work

Gorakhpur News: जाइए कराइए इलाज...फिर करिए कामकाज

Tue, 07 Oct 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Go and get treatment...then do your work
रेलवे के एक अफसर को रेल प्रशासन ने मेडिकल लीव पर भेजा
विज्ञापन

अफसर को स्मृतिभ्रम की बीमारी, कामकाज हो रहा था प्रभावित
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अफसर को महाप्रबंधक के निर्देश पर इलाज के लिए मेडिकल लीव पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से अधिकारी को स्मृ़ति भ्रम की बीमारी के लक्षण दिख रहे थे, वे अक्सर बातें भूल जाते हैं और इससे कामकाज प्रभावित हो रहा था। हालांकि, अधिकारी अपनी बीमारी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं पर रेल प्रशासन ने उनके बदलते व्यवहार को देख इलाज के लिए मेडिकल लीव स्वीकृत कर दिया है। उनके छुट्टी पर जाने के बाद अभी किसी को अतिरिक्त प्रभार नहीं मिला है जिससे फाइलें पेंडिंग हैं।


दरअसल, रेलवे के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रेलवे अफसर कुछ दिनों से बातें भूल जा रहे हैं। इसके चक्कर में बहुत सारी फाइलें अटकी पड़ी हैं और कामकाज प्रभावित हो रहा था। कुछ दिन पहले महाप्रबंधक ने उन्हें कामकाज को लेकर कुछ दिशा-निर्देश दिए थे लेकिन वे उसे भी भूल गए। बाद में उनकी बीमारी का पता चला। सूत्रों का कहना है कि अफसर मानने को तैयार नहीं है कि वे बातें भूल जाते हैं। लेकिन, उनके मातहत बहुत परेशान हैं। बहुत सारी फाइलों पर रिपोर्ट नहीं लग पा रही थी। इसे देखते हुए दो दिन पहले अफसर को मेडिकल लीव दे दिया गया। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने मेडिकल लीव पर जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed