फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Give the benefit of reduced GST rates to customers, business will prosper

Gorakhpur News: जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को दीजिए, समृद्ध होगा व्यापार

Tue, 23 Sep 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Give the benefit of reduced GST rates to customers, business will prosper
गोरखनाथ में व्यापारियों से मिलने पैदल निकले सीएम योगी आदित्यनाथ। 
व्यापारियों व ग्राहकों से मिले सीएम योगी, दुकानदारों को दिए जीएसटी की घटी दरों के स्टीकर
विज्ञापन

एक दुकान पर स्टीकर खुद किया चस्पा
गोरखपुर। नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म (अगली पीढ़ी के लिए जीएसटी सुधार) सोमवार से लागू हो गए। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान के पहले चरण की शुरुआत खुद व्यापारियों और ग्राहकों के बीच जनसंपर्क करके की। सीएम ने व्यापारियों से कहा कि जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को दीजिए। इससे व्यापार और समृद्ध होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जीएसटी परिषद ने तीन सितंबर की बैठक में कर सुधारों का निर्णय लिया था। ये निर्णय सोमवार से प्रभावी हो गए। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी ने 22 सितंबर से 29 सितंबर तक ‘जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ का पहला चरण शुरू करने का निर्णय लिया था। इसका शुभारंभ सोमवार को उन्होंने खुद पदयात्रा, जनसंपर्क और संवाद से किया।
विज्ञापन

सीएम योगी सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे पदयात्रा कर झूलेलाल मंदिर से गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक प्रतिष्ठानों में पहुंचे। वहां व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया। जीएसटी सुधारों पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने कारोबारियों से आग्रह किया कि मोदी सरकार से उपहार स्वरूप घटी जीएसटी का लाभ ग्राहकों को अवश्य दें। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठानों पर ‘गर्व से कहो यह स्वदेशी है’ का पोस्टर भी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभियान के दौरान सीएम योगी सबसे पहले स्टाइल बाजार गए। यहां मुख्यमंत्री ने खुद प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर जीएसटी की घटी दरों का स्टीकर चस्पा किया। उन्होंने प्रतिष्ठान के मेंटर राजेंद्र खुराना, एमडी श्रेयांश खुराना और निदेशक प्रदीप अग्रवाल से पूछा कि कपड़ों पर जीएसटी में कितनी कमी आई है। यह बताए जाने पर कि 12 प्रतिशत घटकर पांच प्रतिशत हो गया है, सीएम ने कहा कि इससे आपका बाजार और मजबूत होगा। प्रतिष्ठान प्रबंधन ने बताया कि जीएसटी सुधार का लाभ दिया जाना शुरू कर दिया गया है।



इसके बाद मुख्यमंत्री न्यू स्वीट्स पैलेस पर पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदार बिहारी लाल व जतिन लाल से जीएसटी की कम हुई दरों पर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें जीएसटी रिफॉर्म का स्टीकर देकर कहा कि सभी लोगों को जीएसटी सुधार के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गीता होलसेल मार्ट में प्रतिष्ठान संचालक शंभू शाह से कहा कि जीएसटी दरों में कमी को लेकर ग्राहकों को आप लोग खुद भी जागरूक करें। प्रेम मेडिकल्स में जाकर उन्होंने दवाओं की कीमतों में आई कमी पर चर्चा की। दुकानदार विनय प्रजापति और आकाश प्रजापति ने बताया कि जीवनरक्षक दवाओं पर टैक्स जीरो हो गया है। कई दवाओं में टैक्स अब सिर्फ पांच प्रतिशत रह गया है। आज से इसका लाभ वे ग्राहकों को देने लगे हैं।



मुख्यमंत्री ने सिटी कार्ट, श्री होम्यो स्टोर्स के सामने, रंगोली कलेक्शन के सामने, गोरखनाथ मिष्ठान के सामने, जयदेव भवन के सामने, हनुमान कटरा के सामने खड़े दुकानदारों और गोरखनाथ मार्ग मंदिर मार्ग पर खड़े चौधरी कैफुलवरा के परिवार से जीएसटी रिफॉर्म पर संवाद कर उन्हें स्टीकर भेंट किया।
इस दौरान दुकानदारों और आमजन ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री की पदयात्रा में ‘घटी जीएसटी बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार’ के खूब नारे लगे। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, नगर निगम के उप सभापति पवन त्रिपाठी आदि भी मुख्यमंत्री के साथ पदयात्रा में शामिल रहे।




जीएसटी सुधार से मजबूत होगा टेक्सटाइल सेक्टर : शंभू शाह

गीता होलसेल मार्ट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रतिष्ठान के संचालक शंभू शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों को कम करके टेक्सटाइल सेक्टर को फिर मजबूत कर दिया है। टेक्सटाइल सेक्टर, कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि टैक्स की दर घटकर 5 प्रतिशत तक होने से बिक्री बढ़ेगी।





सपना था सीएम योगी से मिलना, आज पूरा हो गया : राजेंद्र खुराना

जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी की सहजता ने कारोबारियों का दिल छू लिया। स्टाइल बाजार के मेंटर, कोलकाता से आए राजेंद्र खुराना ने मुख्यमंत्री से संवाद करने के बाद कहा कि महाराज जी (सीएम योगी) ने जिस आत्मीयता से बात की, वह उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि महाराज जी से मिलना उनका सपना था और आज यह पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed