फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: GIS Survey: Municipal Corporation sends notice after physical verification

जीआईएस सर्वे : भौतिक सत्यापन के बाद नोटिस भेजे नगर निगम

Tue, 01 Apr 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: GIS Survey: Municipal Corporation sends notice after physical verification
सर्वे के बाद बढ़े संपत्ति कर से व्यापारी परेशान, जीआईएस सर्वे को निरस्त करने की मांग कर रहे व्यापारी
विज्ञापन

गोरखपुर। जीआईएस सर्वे के बाद बढ़े संपत्ति कर से शहर के व्यापारी परेशान हैं। उनका आरोप है कि मनमाने ढंग से टैक्स बढ़ा दिया गया है। व्यापारियों ने मांग की कि नगर निगम भौतिक सत्यापन के बाद ही नोटिस जारी करे।
समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल ने कहा कि नगर निगम जीआईएस सर्वे के आधार पर सभी भवनों को बढ़े हुए कर का नोटिस भेज रहा है। इसके बाद नगर निगम में आपत्ति दर्ज करवाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि सर्वे में प्राइवेट एजेंसी ने सेटेलाइट इमेज के आधार पर सभी का नया टैक्स बना दिया। नगर निगम को जीआईएस सर्वे को एक सहयोगी टूल की तरह इस्तेमाल करना चाहिए और सभी जगहों का भौतिक सत्यापन करवाकर भवन के मालिक से ब्योरा लेना चाहिए।
विज्ञापन

गोरखपुर डिस्पोजल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन जालान ने कहा कि पुराने से नए डेटा के एरिया का मिलान करना चाहिए। उसके बाद जनता को मौका देना चाहिए कि यदि उन्होंने पुराने टैक्स के समय से कोई अतिरिक्त निर्माण करवाया है तो उसको नगर निगम में आकर अपडेट करा लें। मांग की कि जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों को इस तरह के टैक्स से पूर्णतः छूट मिलनी चाहिए। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय ने कहा कि नोटिस पर नागरिक आपत्ति कर सकते हैं। इसके बाद उसकी जांच कर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed