{"_id":"67a074b739b423e60a062639","slug":"gorakhpur-news-girls-gang-raped-in-hookah-bar-reshma-left-place-landlord-says-she-was-a-party-goer-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार में गैंगरेप: 'वो तो पार्टीबाज थी... रातभर करती थी ये काम', मकान मालिक का रेशमा को लेकर बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का बार में गैंगरेप: 'वो तो पार्टीबाज थी... रातभर करती थी ये काम', मकान मालिक का रेशमा को लेकर बड़ा खुलासा
Mon, 03 Feb 2025 01:41 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:41 PM IST
सार
गोरखपुर में किशोरियों को फंसा कर हुक्का बार में देह व्यापार के लिए ले जाने वाली रेशमा खान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मकान मालिक ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के हाथ नहीं लगी रेशमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में किशोरियों को फंसा कर हुक्का बार में देह व्यापार के लिए ले जाने वाली रेशमा खान का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। उसकी तलाश में रामगढ़ताल पुलिस रेशमा के आधार कार्ड के पते पर बीते दिनों महराजगंज पहुंची तो पता चला कि वह वहां किराए पर रहती थी और काफी पहले छोड़ चुकी है।
उसके बाद बीआरडी के पास किराए पर रहने लगी। हुक्का बार में छापा और उसके संचालक की गिरफ्तारी के बाद वह यहां का भी कमरा खाली करके भाग चुकी है। मकान मालिक का कहना है कि रेशमा देर रात तक पार्टियां करती थी। उसके तौर-तरीके सही नहीं थे।
उसका फोन स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन खोजने में परेशानी हो रही है। रेशमा की आखिरी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी। इसके बाद से ही उसने मोबाइल बंद कर दिया। रामगढ़ताल इलाके की सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने रेशमा के बारे में बताया था।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि रेशमा उसे फंसाकर हुक्का बार ले जाती थी। मेडिकल कॉलेज स्थित जिस मकान में रेशमा रहती थी, पुलिस ने उसके मकान मालिक भी पूछताछ की। मकान मालिक ने बताया कि वह देर रात तक पार्टी करती थी। उसकी गतिविधियां और तरीके सही नहीं थे।

उसे पहले ही मकान खाली करने के लिए कह दिया था। हुक्का बार में 10 जनवरी को शाहपुर पुलिस ने छापा मारा था। 14 जनवरी को अनिरूद्ध ओझा और अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। पुलिस का कहना है कि इस दौरान ही रेशमा कमरा खाली कर कहीं निकल गई।
होटल मालिकों की संलिप्तता की जांच शुरू
अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल की लोकेशन जांच के बाद 30 जनवरी को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में पता चला कि गीडा के चार मोहद्दीपुर के एक होटल में भी देहव्यापार का धंधा चल रहा था। इसमें होटल मालिक के संलिप्तता की भी जांच पुलिस कर रही है। पांचों होटल मालिकों को बयान भी पुलिस ने लिए हैं।

रामगढ़ताल थाने के केस में रेशमा नाम की युवती वांछित है, उसकी तलाश चल रही है। पांच होटलों की भी जांच चल रही है।इनके मालिकों से भी पूछताछ की गई है। कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। -अभिनव त्यागी, एसपी सिटी