फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News Girls Gang Raped in Hookah Bar Reshma Khan who hid in Prayagraj teenage girls into prostitution

हुक्का बार में तीन नाबालिग से गैंगरेप: यहां छिपी किशोरियों को धंधे में फंसाने वाली रेशमा, डांसरों को भी फंसाया

Tue, 21 Jan 2025 01:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Jan 2025 01:57 PM IST
सार

गोरखपुर में हुक्का बार में तीन नाबालिगों से गैंगरेप मामले में नया खुलासा हुआ है। किशोरियों को धंधे में फंसाने वाली रेशमा खान यूपी के इस जिले में छिपी है। पुलिस का दावा है कि वो जल्द पकड़ी जाएगी। मामले में सात दिन के अंदर चार्जशीट लगेगी।

विज्ञापन
Gorakhpur News Girls Gang Raped in Hookah Bar Reshma Khan who hid in Prayagraj teenage girls into prostitution
Gorakhpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में हुक्का बार में लड़कियों को बहा फुसलाकर गलत धंधे में धंकेलने की आरोपी रेशमा खान की लाने में पुलिस को तलाश है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को रेशमा की लोकेशन प्रयागराज में मिली है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, हुक्का बार में तीन नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अनिरुद्ध ओझा, अनुराग सिंह समेत पांच को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन


अधिकारियों के निर्देश के बाद शाहपुर पुलिस का दावा है कि सात दिन के अंदर इस केस में चार्जशीट लगा दी जाएगी। इस बीच, शाहपुर पुलिस ने रविवार को फ्लाई इन होटल और हुक्का बार की जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। इसके बाद पुलिस टीम नक्शा नजरी बनाकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुक्काबार से पहले कुशीनगर-देवरिया की डांसरों को फांसा था धंधेबाजी में
हुक्का बार में देह व्यापार कराने के मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ओझा का पार्टनर और फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग सिंह पहले सूदखोरी का धंधा करता था। इसके बाद उसने प्रॉपर्टी का धंधा किया। उसमें मोटी कमाई हुई और फिर अनुराग ने गीता वाटिका में होटल शुरू कर दिया। 

उसी होटल में अनिरुद्ध जेनिस बॉटल हुक्का बार का संचालन करता था। वह हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने लगा। इसमें अनुराग भी शामिल था। अनुराग के परिचय की बिहार, देवरिया और कुशीनगर की कुछ डांसर पादरी बाजार के मोहनापुर में किराए पर रहती हैं। अनिरुद्ध ने उन डांसरों को भी देह व्यापार में फंसाया और उन्हें शहर के अलावा अन्य जगहों पर भी भेजा जाता था।
 

केस की जांच तेजी से चल रही है। पुलिस टीम आरोपियों को सजा दिलाने के लिए साक्ष्य एकत्रित कर रही है। इस केस में 10 दिन के अंदर चार्जशीट लगाने का निर्देश दिया गया है।- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed