{"_id":"670c6480a646a4fceb0b6907","slug":"gorakhpur-news-girls-body-found-hanging-with-dupatta-in-a-closed-room-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-715015-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंद कमरे में दुपट्टे से लटका मिला बालिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंद कमरे में दुपट्टे से लटका मिला बालिका का शव
Mon, 14 Oct 2024 05:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
पिपरौली (गोरखपुर)। गीडा इलाके के देईपार चौराहा के पास एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहने वाले दंपती की 11 वर्षीय बेटी का शव रविवार को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। दंपती सुबह ही काम पर निकल गए थे। बालिका व उसका तीन वर्षीय भाई कमरे में था। मां सुबह 11 बजे कमरे में पहुंचीं तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, जिले के बालापार के रहने वाले हैदर और उनकी पत्नी रुखसाना 11 वर्षीय बेटी तमन्ना व तीन वर्षीय बेटा तैमूर के साथ 10 वर्षों से देईपार चौराहा के निकट सूरज वर्मा के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। पिता गीडा इलाके की एक फैक्टरी में काम करते हैं। मां भी एक फैक्टरी में काम करती हैं। रोज की भांति दोनों सुबह काम पर चले गए। घर में दोनों बच्चे ही थे।
सुबह 11 बजे मां कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। वह किसी प्रकार दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो कमरे के अंदर का नजारा देख सन्न रह गई। बेटी छत के छज्जे से दुपट्टा के सहारे लटकी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पिपरौली चौकी पुलिस शव को फंदे से उतारा। तमन्ना पास के परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। बेटी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। मां का कहना है कि बेटी सुबह मोबाइल की मांग कर रही थी। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है।