फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Girl living in maternal house dies under suspicious circumstances

Gorakhpur News: ननिहाल में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 30 Jan 2025 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Girl living in maternal house dies under suspicious circumstances
गगहा इलाके की घटना, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
विज्ञापन

देवरिया की युवती के पिता श्रीलंका में रहकर करते हैं काम
गगहा। कोठा गांव में ननिहाल में रही 23 वर्षीय युवती की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह घर में हैंडपंप के पास गिरी पड़ी मिली है। फरवरी में युवती की शादी होनी थी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ बांसगांव दरवेश कुमार ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के मुताबिक देवरिया जनपद के थाना एकौना अंतर्गत सद्दर खां बेलवा निवासी श्रीलंका में रह रहे विजय बहादुर यादव की पत्नी सोना परिवार सहित अपने मायके कोठा में रहती हैं। उसकी दो बेटी हैं। पहली की शादी हो गई है। दूसरी बेटी आंचल की शादी फरवरी में तय थी। मां कुंभ स्नान करने गई हैं। ननिहाल में 80 वर्ष की नानी के साथ आंचल थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नानी ने पड़ोसी से कहा अभी तक आंचल सो रही है, उसे जगा दो। पड़ोसी जब जगाने गया तो देखा हैंडपंप के बगल आंचल मरी पड़ी है। तत्काल आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है की युवती के मामा भी श्रीलंका में रहते हैं। घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था। आस पास के लोगों का कहना है की बृहस्पतिवार देर रात से ही घर का दरवाजा खुला दिख रहा था।
विज्ञापन

--------------
कोट-
युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चल पाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आस पड़ोस के लोगों को पूछताछ की जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दरवेश कुमार, सीओ बांसगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed