फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: GIDA: The remaining work of the flatted factory will have to be completed in 15 days

गीडा: 15 दिन में पूरा करना होगा फ्लेटेड फैक्टरी का बचा काम

Thu, 21 Aug 2025 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: GIDA: The remaining work of the flatted factory will have to be completed in 15 days
पिछले महीने निर्माण कार्य में देरी के चलते गीडा प्रशासन ने निरस्त कर दिया था निर्माण एजेंसी का टेंडर
विज्ञापन

कोर्ट ने डेढ़ महीने में काम पूरा करने का दिया है निर्देश, अभी भी काम बाकी
गोरखपुर। रेडीमेड गारमेंट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर-13 में निर्माणाधीन फ्लैटेड फैक्टरी का बचा काम फिर से एसके कांस्ट्रक्शन कंपनी ही करा रही है। कंपनी को 45 दिन में यह काम पूरा करना है। अब उसके पास सिर्फ 15 दिन बचे हैं। काम पूरा होने के बाद फैक्टरी में फ्लैट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।

फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण गीडा सेक्टर-13 में लगभग 30 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया जा रहा है। इस पर 42.36 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। यह भवन ग्राउंड प्लस थ्री फ्लोर संरचना में बनना है। भवन में 80 रेडीमेड गारमेंट इकाइयां स्थापित होंगी। गीडा प्रशासन के अनुसार एसके कंस्ट्रक्शन को 23 अगस्त 2023 को निर्माण कार्य का अधिकार सौंपा गया था और 22 नवंबर 2024 तक कार्य पूर्ण करने की समय सीमा तय की थी। बाद में इसे 31 मार्च 2025 तक बढ़ाया गया। बावजूद इसके कार्य समाप्त नहीं हुआ। गीडा प्रशासन ने इस अवधि में 11 बार पत्र भेजकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस भवन का निर्माण 30 जून तक पूरा नहीं होने पर गीडा प्रशासन ने निर्माण कार्य करा रही संस्था का अनुबंध निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया था। निर्माण एजेंसी ने इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की। एजेंसी को हाईकोर्ट से 45 दिन में कार्य खत्म करने आदेश मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed