फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ghats illuminated with the light of lamps on Devutthana Ekadashi

Gorakhpur News: देवोत्थान एकादशी पर दीयों की रोशनी से जगमग हुए घाट

Sun, 02 Nov 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ghats illuminated with the light of lamps on Devutthana Ekadashi
देवोत्थान एकादशी पर राप्ती नदी किनारे दीपदान करते हुए।
श्रद्धालुओं ने राप्ती तट पर किया आयोजन, जलाए गए 5001 दीप
विज्ञापन

सूर्यकुंड धाम में जलाए गए 501 दीप

गोरखपुर। 5001 दीपों से आलोकित राप्ती तट पर शनिवार को आतिशबाजी के बीच देव दीपावली का आयोजन हुआ और राप्ती नदी की आरती और पूजन किया गया। इस दौरान दीपों से राप्ती तट जगमग हो उठी।

श्रद्धालुओं ने सबसे पहले समाजसेवी बंधुओं के साथ मिलकर राप्ती के तट पर साफ सफाई की और 5001 दीपों से राप्ती के घाट को सजाते हुए विधिवत पूजन के साथ आरती की। इस दौरान राप्ती तट का दृश्य काफी अलौकिक दिखाई दे रहा था। काफी संख्या में लोगों ने बड़े ही आस्था के साथ दीप जलाए। दीयों से ओम व स्वास्तिक बनाया गया। शव दाह कर्म में लगे परिवारों के बच्चों के साथ मिलकर आतिशबाजी के साथ दीपावली का आयोजन किया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव गणेश, अरुण सिंह, मृत्युंजय शंकर सिंहा, अखिलेश चंद, रत्नाकर सिंह, जगदीश लाल, श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, अजीत यादव, राम शंकर यादव, शीलवर्धन प्रताप सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सूर्यकुंड धाम में जलाए गए 501 दीप
सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से शनिवार को सूर्यकुंड धाम परिसर में वैदिक रीति से देव दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान शिव, भगवान गणेश एवं लक्ष्मी-नारायण की विधिवत पूजा-अर्चना और शिवलिंग का अभिषेक किया गया। समिति के संयोजक परमात्मा राम त्रिपाठी के नेतृत्व में पुजारी पं. अवनीश शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन कर दीपदान की शुरुआत की। इसके बाद सरोवर तट पर 501 दीपों से महाआरती की गई। दीपों की झिलमिल रोशनी से पूरा धाम ऐसा आलोकित हुआ मानो आकाश के तारे धरती पर उतर आए हों। श्रद्धालुओं ने हाथों में दीप उठाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और जल, वायु व ध्वनि प्रदूषण के नाश का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान घंटा-घड़ियाल की मधुर ध्वनि और जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का संचालन मदन राजभर और आभार ज्ञापन कनकलता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर दुर्गावती शुक्ला, मोहन आनंद आजाद, गोविंद मिश्रा, आर्यन शुक्ला, कलावती देवी, वीना श्रीवास्तव, उमेश चंद, मनोरमा देवी, अनुपमा श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, रघुनंदन शुक्ला व बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed