फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Get punishment by pleading in animal smuggling cases

Gorakhpur News: पशु तस्करी के मामलों में पैरवी कर दिलाएं सजा

Fri, 26 Sep 2025 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 05:10 AM IST
सार

गोरखपुर में कमिश्नर अनिल ढींगरा ने समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पशु तस्करी, पाॅस्को एक्ट और पेंशन योजनाओं में प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Get punishment by pleading in animal smuggling cases

विस्तार

कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पशु तस्करी और पाॅस्को एक्ट में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अभियोजन विभाग के अधिकारियाें को निर्देश दिया कि मुकदमाें में प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाएं।
कमिश्नर बृहस्पतिपार को शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी डीएम पीएम सूर्य घर योजना के कार्य में प्रगति के लिए स्वयं भी निगरानी करें। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्राप्त हो और कोई भी पात्र लाभार्थी इससे वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि मंडल में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों को सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करके यथाशीघ्र समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी पेंशन योजनाओं में अभियान चलाकर अवशेष आवेदनों को निस्तारित किया जाए। साथ ही फैमली आईडी के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम दीपक मीणा, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed