फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Get overbridges and flyovers completed on time: CM Yogi

समय से पूरा कराएं ओवरब्रिज और फ्लाईओवर : सीएम योगी

Sun, 02 Nov 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Get overbridges and flyovers completed on time: CM Yogi
सीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों की निगरानी करें अफसर, किसानों को न हो दिक्कत
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी विकास कार्यों की मॉनीटरिंग करते रहें और निर्धारित समय सीमा में काम पूरा कराएं। जितने भी ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के काम चल रहे हैं वहां लगातार भ्रमण करें और उसकी प्रगति देखें।
सीएम योगी शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में प्रशासन-पुलिस और जीडीए-गीडा के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने जीडीए और गीडा के अफसरों के साथ बात करते हुए कहा कि वहा भी कार्य प्रस्तावित है उसे समय में पूरा कराएं। शासन से जो भी पत्राचार होना है उसे भी जल्दी पूरा करें। वर्तमान में चल रहे अफसरों ने सीएम को बताया कि वर्तमान में चल रहे सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं चाहिए। हर क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। धान क्रय केंद्रों की लगातार निगरानी करें, कहीं से कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोई भी किसान वापस न जाए। भुगतान भी तुरंत कराएं। इसमें कहीं से कोई कोताही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस चन्नप्पा, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी राजकरन नय्यर, जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed