फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Geeta Press will publish three lakh copies of Geeta Dainik

Gorakhpur News: गीता दैनंदिनी की तीन लाख प्रतियां प्रकाशित करेगा गीता प्रेस

Thu, 07 Aug 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Geeta Press will publish three lakh copies of Geeta Dainik
गोरखपुर गीता प्रेस का मुख्य भवन।
2026 के लिए डायरी की अभी से शुरू की गई तैयारी
विज्ञापन

नवंबर तक प्रकाशित हो जाएंगी सभी प्रतियां

गोरखपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता प्रेस में वर्ष 2026 के लिए गीता दैनंदिनी डायरी की प्रतियों के प्रकाशन की तैयारी चल रही है। संपादन का कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। छपाई 20 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। गीता प्रेस प्रशासन कुल तीन लाख प्रतियों के प्रकाशन की तैयारी कर रहा है। पहली खेप में 20,000 प्रतियों के प्रकाशन की योजना है।

बताया जा रहा है कि नवंबर महीने में गीता दैनंदिनी डायरी के छपकर तैयार हो जाएगी। प्रकाशित डायरी को अन्य शाखाओं पर भेज दिया जाएगा। डायरी की लगभग दो हजार प्रतियां नेपाल भी भेजी जाएंगी। गीता दैनंदिनी में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है लेकिन संपादन कराया गया है। गीता प्रेस के अधिकारियों का कहना है कि डायरी छपाई के बाद आधुनिक मशीनों से बाइंडिंग का कार्य किया जाएगा। नई मशीनों के आने से काम की रफ्तार बढ़ गई है। उपभोक्ताओं को समय से डायरी मिल सकेगी।
विज्ञापन

कोट
नए वर्ष के लिए गीता दैनंदिनी की पहली खेप में लगभग 20 हजार प्रतियों का प्रकाशन किया जाएगा। धीरे-धीरे कुल तीन लाख प्रतियों का प्रकाशन किया जाएगा। 20 अगस्त के बाद प्रकाशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लालमणि तिवारी, प्रबंधक, गीताप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed