{"_id":"678abb5d2f921033ea02cdf6","slug":"gorakhpur-news-geeta-press-sent-five-lakh-aarti-collection-books-to-mahakumbh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-812763-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीताप्रेस ने महाकुंभ में भेजी पांच लाख आरती संग्रह पुस्तक, 25 लाख अभी और भेजी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीताप्रेस ने महाकुंभ में भेजी पांच लाख आरती संग्रह पुस्तक, 25 लाख अभी और भेजी जाएंगी
Sat, 18 Jan 2025 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:41 AM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों अहमदाबाद में गौतम अदाणी से मुलाकात कर पुस्तक भेंट किया था गोरखपुर गीता प्रेस के ट्रस्टी व सदस्यों ने
महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं को निशुल्क बांटने के लिए उद्योगपति गौतम अदाणी के निवेदन पर गीताप्रेस ने पहली खेप में लगभग पांच लाख आरती संग्रह पुस्तक प्रयागराज भेज दिया है। अदाणी समूह ने एक करोड़ आरती संग्रह पुस्तक की मांग की थी। संसाधनों के अभाव तथा गीताप्रेस की ओर से भी पुस्तकें प्रयागराज भेजने को लेकर लगभग 30 लाख के आसपास आरती संग्रह पुस्तक प्रकाशित करने की कही गई।
विज्ञापन
गीताप्रेस जल्द बची लगभग 25 लाख पुस्तकों को भी प्रयागराज रवाना कर देगा। ट्रस्टियों के अनुसार, गौतम अदाणी का संकल्प है कि हर घर और मंदिर में आरती संग्रह पहुंचे। बता दें कि यह पुस्तक 15 रुपये में गीता प्रेस में मिलती है। अदाणी ग्रुप को यह 11.40 रुपये में दी जा रही है। पुस्तक के अब तक 95वें संस्करणों में चार लाख प्रतियों का प्रकाशन लगभग पूरा हो चुका है। अब तक इसकी 28.89 लाख प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
इस पुस्तक में देवी-देवताओं की 102 आरतियां शामिल हैं। इसमें वैदिक आरतियां, गणेश, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, लक्ष्मी-नारायण, दशावतार, श्रीराम, कृष्ण, दुर्गा आदि की आरती शामिल है गीताप्रेस तीन प्रकार की आरती संग्रह पुस्तकें प्रकाशित करता है। गीता प्रेस के उत्पाद प्रबंधक आशुतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि अदाणी ग्रुप की मांग के अनुसार जल्द ही शेष पुस्तकें भी भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन