{"_id":"68a63800a9a1ea51cd064732","slug":"gorakhpur-news-gda-vice-president-changed-the-jurisdiction-of-12-notice-servers-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1043237-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीडीए उपाध्यक्ष ने 12 नोटिस सर्वरों का कार्यक्षेत्र बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीडीए उपाध्यक्ष ने 12 नोटिस सर्वरों का कार्यक्षेत्र बदला
विज्ञापन
वर्षों से जमे हुए थे यह नोटिस सर्वर
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाने और वाद अनुभाग को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वाद अनुभाग में वर्षों से जमे 12 नोटिस सर्वरों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। लेखा, विधि, उद्यान और अन्य कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को वाद अनुभाग में नियुक्त किया गया है।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि सभी कर्मचारियों को शीघ्र नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। फेरबदल के तहत जैनेंद्र सिंह, आजाद साहनी, राधेश्याम साहनी, रामलखन पाल, रिंकू कन्नौजिया, शमशाद आलम, सूरज कुमार, अनिल सिंह, उमेश सिंह, रमेश यादव, अशोक सिंह और सुग्रीव को वाद अनुभाग से हटाकर विभिन्न विभागों जैसे विधि, लेखा, उद्यान व कार्यालय में भेजा गया है। वहीं, इनकी जगह राम प्रकाश दूबे, जयराम चौधरी, इम्तियाज, मुस्तफा, जगदीश शर्मा, प्रभु दयाल, श्रीराम, अंगद प्रसाद, दिलीप कुमार गुप्ता, विनय यादव और दीनानाथ यादव को वाद अनुभाग में तैनात किया गया है। जीडीए प्रशासन को उम्मीद है कि इस फेरबदल से वाद संबंधी कार्य तेजी से निपटेंगे और प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी।