फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster charges on three accused of cheating in the name of sending abroad

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर

Sat, 21 Jun 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster charges on three accused of cheating in the name of sending abroad
धोखाधड़ी गैंग का हुआ था भंडाफोड़, चंदन यादव है सरगना
विज्ञापन

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित ठगी गिरोह के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस गिरोह का सरगना हरिखोरा निवासी चंदन यादव है। मालवीय नगर निवासी निकेतन त्रिपाठी और हरिखोरा के अभयनाथ मौर्या इसके सदस्य हैं। यह गिरोह फर्जी वीजा, हवाई टिकट और कंपनी का बुलावा पत्र बनाकर लोगों को विदेश में नौकरी का झांसा देता था।
पुलिस ने धोखाधड़ी गैंग नाम से गैंगचार्ट तैयार कर 11 जून 2025 को एसपी और डीएम की बैठक में अनुमोदन लिया। थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि यह पहला मामला है, जहां विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

इस गिरोह का खुलासा दो मामलों में हुआ था। गिरोह ने तीन मई 2024 को देवरिया निवासी अजय कुमार प्रसाद को फर्जी वीजा और टिकट दिया था। 21 अप्रैल 2025 को एयरपोर्ट पर टिकट रद्द होने पर धोखाधड़ी पकड़ी गई। बाद में पता चला कि वीजा भी फर्जी था। आठ अगस्त 2024 को महराजगंज के शैलेश यादव को भी ठगा गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर वीजा फर्जी पाए जाने पर मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed