{"_id":"68d98df2cf66a6f8af0ac3ed","slug":"gorakhpur-news-gangster-act-action-taken-against-solver-and-candidate-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1086514-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सॉल्वर और अभ्यर्थी पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सॉल्वर और अभ्यर्थी पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन
यूजीसी नेट की परीक्षा दे रहा था सॉल्वर, पुलिस ने भिजवाया था जेल
गोरखपुर। कोतवाली पुलिस ने यूजीसी नेट परीक्षा अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने वाले साॅल्वर और अभ्यर्थी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने बस्ती के पैकौलिया कुर्दा निवासी दिलीप कुमार को गैंग लीडर और बस्ती के टिनीच बाजार साड़ीपुर निवासी प्रमोद कुमार यादव को गिरोह का गुर्गा बनाया है।
कोतवाली पुलिस ने पिछले साल 17 जून को सरस्वती शिशु मंदिर केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे प्रमोद यादव को पकड़ा था। पुलिस ने यह कार्रवाई केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर की थी। पुलिस की पूछताछ में सॉल्वर प्रमोद ने बताया था कि वह बस्ती के गौर थाना क्षेत्र निवासी दिलीप कुमार की जगह परीक्षा देने आया था। दोनोंं पुराने दोस्त हैं और साथ पढ़े हैं। प्रमोद खुद यूपीएससी की तैयारी करता है। दोस्त के कहने पर पहली बार उसने गलत कार्य किया था।