फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster accused of 12 miscreants who sold copper at cheap price as gold

Gorakhpur News: सस्ते दाम पर तांबा को सोना बताकर बेचने वाले 12 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर

Thu, 10 Oct 2024 05:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster accused of 12 miscreants who sold copper at cheap price as gold
गोरखपुर। सस्ते दाम में सोने के नाम पर तांबा देकर ठगी करने वाले गिरोह के 12 बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। गिरोह का सरगना समेत 12 आरोपियों को पुलिस ने जनवरी में जेल भेज दिया था। अब उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिनव त्यागी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के इटवा निवासी घनश्याम दाल के फुटकर कारोबारी हैं। एक दिन उनसे एक महिला मिली और बताया कि उसके पास पीली धातु के कुछ सामान हैं। काम का हो तो उसे खरीद लें। इसके बाद महिला ने एक आरोपी रवि के जरिए घनश्याम को कुछ पीले दाने दिलाए। घनश्याम ने अपने दोस्त स्वर्ण व्यापारी संजय उर्फ पप्पू को दाना दिया तो असली सोना बताया।
विज्ञापन

लालच में दोनों ने रवि से फिर संपर्क किया तो उसने 400 ग्राम सोना छह लाख रुपये में देने की बात कही। घनश्याम ने घर में शादी के लिए रखे तीन लाख रुपये दिए और तीन लाख संजय ने भी। दोनों ने रवि से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। सुबह नौ बजे से पहले मिलेगा या भोजनावकाश के समय एक से दो के बीच। 27 दिसंबर को घनश्याम और संजय, रवि के बुलाने पर गोरखपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन के पास मंदिर में ले जाकर रवि और उसके साथियों ने रुपये का झोला ले लिया और कुछ दाना पकड़ाकर निकल गए। थोड़ी देर बाद घनश्याम और संजय को जालसाजी की जानकारी हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरोह का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके ऊपर लगा गैंगस्टर
इटावा के बसरेहर निवासी बीरबल राय, आगरा के सिकन्दर थाना क्षेत्र के पश्चिपुरी निवासी हरिपाल, आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के लगना बोदला निवासी रवि, इटावा के बसरेहर निवासी राजाराम, यहीं के राजू, मधुनगर निवासी किशोर, गाजियाबाद के लालकुआ इलाके के शंकर विहार कॉलोनी निवासी कन्हैया परमार, गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन गली नंबर एक निवासी हीरालाल, इटावा बहादुरपुर निवासी गोविंद राय, आगरा के पश्चिमपुरी निवासी जमुना देवी, ममता पत्नी रवि, गाजियाबाद के लालकुआ इलाके की रहने वाली चौथी देवी को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed