{"_id":"687d4947de26703cfc026c70","slug":"gorakhpur-news-friendship-on-instagram-woman-went-to-punjab-with-lover-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1009312-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्रेमी के साथ पंजाब चली गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्रेमी के साथ पंजाब चली गई महिला
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
महिला के दो बच्चे 19 साल की बेटी और 10 साल का है बेटा
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की शादीशुदा महिला इंस्टाग्राम दोस्त के साथ पंजाब चली गई। उसके दो बच्चे 19 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। महिला के पति ने कोतवाली थाने में शनिवार रात केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 42 वर्षीय पत्नी को सोने के जेवर और दो लाख रुपये दिए थे। दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनकी पढ़ाई के लिए सुरक्षित रखने को कहा था। पत्नी फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाती है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती पंजाब के पटियाला में रहने वाले युवक से हो गई। वह पत्नी को बहला फुसला नौ मई 2025 को भगा ले गया। पत्नी अपने साथ जेवर और 2 लाख रुपये भी ले गई है। तलाश के बाद भी वे नहीं मिले। आरोप है कि पत्नी से गहने और रुपये मांगने पर प्रेमी कॉल करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। बोलता है- तुम्हारे जेवर और रुपये नहीं वापस होगा।
--
पहले भी चली गई थी महिला
बताया जा रहा है कि महिला इसके पहले भी घर छोड़कर जा चुकी है। फरवरी में उसे दिल्ली से खोजकर लाया गया था। इसके कुछ दिन बाद वह दोबारा चली गई है। कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।