फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Friend swindled Rs 15.50 lakh by pretending to sell a house, case registered

Gorakhpur News: मकान बेचने का झांसा देकर दोस्त ने हड़प लिए 15.50 लाख, केस दर्ज

Wed, 12 Mar 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Friend swindled Rs 15.50 lakh by pretending to sell a house, case registered
शाहपुर पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। एम्स इलाके के एक युवक ने मकान बेचने के नाम पर 15.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर दोस्त और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी पिता-पुत्र जटेपुर उत्तरी निवासी अनिल कुमार जैक्सन और जुगनू जैक्सन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
एम्स इलाके के कुनराघाट स्थित मानिक नगर निवासी अजय चौरसिया ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जटेपुर उत्तरी निवासी जुगनू जैक्सन मेरा दोस्त है। घर पर आने-जाने के दौरान बातचीत में जुगनू ने बताया कि वह अपना मकान बेच रहा है। मकान और जमीन की कीमत तय होने के बाद एलआईसी से लोन लेकर 18.50 रुपये जुगनू को दे दिए। कुछ दिन बाद मकान बैनामा कराने के लिए कागज मांगा तो जुगनू सही कागज नहीं दे पाया और बात को टालने लगा।
विज्ञापन

अपना रुपया वापस मांगा तो पिता-पुत्र ने 3 लाख रुपये दिए और 15.50 लाख रुपये के तीन चेक देकर कहा कि कुछ दिन बाद बैंक में लगाकर रुपये निकाल लेना। बैंक में चेक लगाने से पहले जुगनू को कॉल किया तो वह बोला कि पिता अनिल जैक्सन से रुपये ले लेना। यह सब कहकर बार-बार टालने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed