फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Friend got angry after being called a guest, beat him and broke his hand

Gorakhpur News: पहुना कहने पर भड़क गया दोस्त, पिटाई कर तोड़ दिया हाथ

Thu, 31 Oct 2024 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Friend got angry after being called a guest, beat him and broke his hand
गुलरिहा। मीरगंज में पहुना कहने पर युवक भड़क गया और अपने दोस्त की पिटाई कर हाथ तोड़ दिया। पीड़ित की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गुलरिहा के मीरगंज निवासी सतीश सोमवार शाम पांच बजे अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसका एक दोस्त प्रमोद अपने मामा के साथ कहीं जा रहा था। इस दौरान सतीश ने प्रमोद को पहुना कहकर बुलाया। प्रमोद को लगा कि उसके मामा को सतीश पहुना कहकर गाली दे रहा है। वह नाराज होकर सतीश पर टूट पड़ा और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां पता चला कि सतीश का हाथ टूट गया है। सतीश की मां छाया देवी ने गुलरिहा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। गुलरिहा पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed