{"_id":"66947457f2b6b066c40fd740","slug":"gorakhpur-news-fraudsters-started-sending-money-online-to-cambodia-one-arrested-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-620485-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कंबोडिया भेज ऑनलाइन कराने लगे फ्राड, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कंबोडिया भेज ऑनलाइन कराने लगे फ्राड, एक गिरफ्तार
Mon, 15 Jul 2024 06:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। विदेश भेजने के नाम पर युवक से पहले 1.80 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद कंबोडिया भेजकर उसे ऑनलाइन खाते से रुपये निकालने के फ्राड में लगा दिया। किसी तरह स्वदेश लौटने के बाद पीड़ित ने शनिवार को दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ बड़हलगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी राहुल चौबे को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, इलाके के कोड़ारी गांव निवासी अनिल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव के राहुल चौबे ने विदेश में नौकरी दिलाने की बात कहकर गूगल पे से 80 हजार व नकद एक लाख रुपये ले लिया। 25 फरवरी 2024 को एक माह का टूरिस्ट बीजा लगवाकर कोलकाता से कंबोडिया भिजवा दिया। वहां पहुंचने पर उससे अभयनाथ दुबे मिले। उसने उसका पासपोर्ट ले लिया और ऑनलाइन जाॅब करने के लिए कंप्यूटर दिया।
आरोप है कि उसे जो काम दिया गया उसमें भारतीयों को टारगेट कर उनके अकाउंट से फ्राड करके रुपये निकालना था। उसने जब यह काम करने से मना किया तो अभय ने जानमाल की धमकी देते हुए यही काम करने को कहा। पासपोर्ट मांगने पर देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर आपबीती सुनाई। दूतावास की मदद से दूसरा पासपोर्ट बनवाकर 14 अप्रैल 2024 को उसे कोलकाता भिजवाया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों का एक सिंडिकेट है जो बेरोजगार युवकों को विदेश में नौकरी देने के नाम पर न सिर्फ पैसा ऐंठता है बल्कि मजबूर करके ऑनलाइन फ्राड भी कराता है।