{"_id":"67856c183de673b5bf018257","slug":"gorakhpur-news-fraud-of-rs-50-lakh-from-hospital-operator-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-808174-2025-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हॉस्पिटल संचालक से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, फाइनेंस कराने के नाम पर कर दिया फ्रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हॉस्पिटल संचालक से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, फाइनेंस कराने के नाम पर कर दिया फ्रॉड
Tue, 14 Jan 2025 10:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:54 AM IST
सार
हाॅस्पिटल फाइनेंस लीगलाइज कराने के नाम पर रामकुमार ने मुलाकात तमिलनाडु निवासी के. मुनि सामी से कराई। बोला कि यह काम करा देंगे। इसके लिए 50 लाख रुपये देने होंगे। मुनि सामी की बात पर विश्वास करके 10 जनवरी 2022 को 45 लाख रुपये का चेक उसके खाते में लगाया। इसके बाद 31 जनवरी 2022 को सीए बी. प्रवीन के खाते में बाकी की रकम भेज दी।
विज्ञापन
फ्रॉड
विस्तार
रामगढ़ताल क्षेत्र के लालजी सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल संचालक शिवबचन प्रजापति के साथ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। संचालक की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में सोमवार को तमिलनाडु के कुष्णागिरी कुललुकुरिक्कल निवासी के. मुनिसामी, आरोपी के सीए बी. प्रवीण और गाजियाबाद इंद्रापुरम शिप्रा श्रष्टि अपार्टमेंट निवासी रामकुमार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामगढ़ताल क्षेत्र के कादम्बिनी हाइट्स निवासी संचालक शिवबचन ने तहरीर देकर बताया है कि दिल्ली मयूर विहार में मेरा एक फ्लैट है। वहां व्यापार के सिलसिले में हमेशा जाता रहता हूं। वहां पर मुलाकात रामकुमार से हुई। बातचीत करते करते विश्वास बढ़ गया। हाॅस्पिटल के नाम से फाइनेंस कराने के लिए रामकुमार से बात हुई।
विज्ञापन
हाॅस्पिटल फाइनेंस लीगलाइज कराने के नाम पर रामकुमार ने मुलाकात तमिलनाडु निवासी के. मुनि सामी से कराई। बोला कि यह काम करा देंगे। इसके लिए 50 लाख रुपये देने होंगे। मुनि सामी की बात पर विश्वास करके 10 जनवरी 2022 को 45 लाख रुपये का चेक उसके खाते में लगाया।
विज्ञापन
इसके बाद 31 जनवरी 2022 को सीए बी. प्रवीन के खाते में बाकी की रकम भेज दी।
रुपये लेकर करने लगे हीला-हवाली
शिवबचन का आरोप है कि रुपये लेने के बाद फाइनेंस एग्रीमेंट लीगलाइज करवाने में हीला-हवाली करने लगे। कहा कि काम नहीं हो पा रहा है तो रुपये वापस कर दीजिए। तब आरोपी बोले कि काम भी नहीं हो पाएगा रुपये भी वापस नहीं करेंगे। जो करना है कर लो। इस तरह आरोपियों ने रुपये हड़पकर बात करना भी छोड़ दिया। इस संबंध में रामगढ़ताल थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।