फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Four hotel operators and employees found involved in prostitution, six names will be added in the case.

Gorakhpur News: देह व्यापार में लिप्त मिले चार होटल संचालक और कर्मचारी, केस में बढ़ेंगे छह नाम

Fri, 07 Feb 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Four hotel operators and employees found involved in prostitution, six names will be added in the case.
हुक्का बार में छापा और जांच के बाद सामने आया था देह व्यापार कराने वाला गिरोह
विज्ञापन

पांच होटलों की चल रही थी जांच, साक्ष्य के अभाव में एक को मिली क्लीन चीट
गोरखपुर। शाहपुर में जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में संचालित हुक्का बार में छापा और जांच के बाद सामने आए देह व्यापार के गिरोह में बड़े-बड़े नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस को पांच होटलों में देह व्यापार की जानकारी मिली थी। अब पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। इसमें चार होटलों के मालिकों, कर्मचारियों समेत छह लोग देह व्यापार में लिप्त मिले हैं, अब इनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। एक होटल को साक्ष्य के अभाव में क्लीन चीट दे दी गई।
पुलिस के अनुसार, चार होटलों में एक एम्स इलाके में संचालित फ्लाइ इन- 1 है, इसका मालिक अनुराग सिंह जिला जेल में बंद है। इसके अलावा मोहद्दीपुर का एक और गीडा इलाके के दो होटलों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। होटल मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज कर लिया गया है। देह व्यापार के धंधे में लिप्त सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाइ इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह को पुलिस ने जेल भिजवाया था। इनपर सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप है।
विज्ञापन

तीन युवकों के पकड़े जाने पर आया पांच होटलों का नाम
रामगढ़ताल पुलिस ने 30 जनवरी को क्षेत्र से बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड के विमल विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। इनके मोबाइल के व्हाट्सएप से पांच होटलों के मालिकों और कर्मचारियों को लड़कियों के फोटो और उनके रेट भेजे गए थे। इसके बाद पुलिस ने पांच होटलों की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है घटना
शाहपुर स्थित हुक्का बार में तीन किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। तीनों किशोरियों ने केस दर्ज कराया फिर जांच शुरू हुई तो देह व्यापार का मामला भी सामने आया। पहला केस रामगढ़ताल इलाके की किशोरी ने दो जनवरी को रामगढ़ताल थाने में दर्ज कराया। इसके बाद शाहपुर थाने में कैंपियरगंज की किशोरी ने दस जनवरी और दूसरी देवरिया की किशोरी ने 13 जनवरी को परिवार के साथ पहुंचकर केस दर्ज कराया था।


वर्जनइस मामले की गहनता से जांच चल रही है। छह और लोगों के नाम सामने आए हैं, इनके खिलाफ साक्ष्य भी मिले हैं। अब केस दर्ज किया जाएगा। इस केस में जांच चल रही है। अभी और नाम सामने आ सकते हैं।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed